Onion Storage Subsidy: त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतें आसमान पर हैं. प्याज की बढ़ती कीमतों के पीछे मुख्य वजह है, देश में प्याज की सप्लाई के मुताबिक स्टोरेज न होना. भंडारण सुविधा होने से प्याज की सप्लाई निरंतर रहेगी और कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने में मदद मिलेगी. बिहार सरकार ने प्याज स्टोरेज हाउस (Onion Storage House) बनाने लिए एक बड़ी पहल की है. राज्य सरकार प्याज स्टोरेज हाउस के लिए सब्सिडी दे रही है. अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो बिहार सरकार की इस स्कीम का उठाकर मोटी कमाई कर सकते हैं.
1/5इस योजना फायदा बिहार के 23 जिलों के किसान उठा सकते हैं. इन 23 जिलों में भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमुर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालन्दा, पटना, पूर्णियाँ, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं.
2/5प्रति किसान परिवार अधिकतम एक प्याज स्टोरेज हाउस का फायदा ले सकते हैं. प्याज स्टोरेज का निर्माण (50 MT) किसानों द्वारा किया जाएगा.
3/5अगर आप प्याज स्टोरेज हाउस खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 4.5 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी. इससे आप बहुत कम लागत पर प्याज स्टोरेज हाउस खोल सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना लोकल स्टोरेज बना सकते हैं. जिस पर सरकार 75% तक का अनुदान दे रही है. ऐसे में आपको मात्र 25 फीसदी रकम खुद के पास से लगाकर प्याज स्टोरेज हाउस बना सकते हैं.
4/5कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप बिहार से हैं और राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेकर खुद का प्याज स्टोरेज यूनिट खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाएं.
5/5इसके अलावा, आप सीएससी केंद्र या वसुंधरा केंद्र की मदद से भी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.