&format=webp&quality=medium)
Paddy Procurement: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 1 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, 28 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस अवधि में लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ में भी धान खरीद होगी. वहीं 1 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद चल रही है.
डबल इंजन सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी भी की है. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. वहीं योगी सरकार की नीतियों पर समर्थन जताते हुए दो महीने में 2.17 लाख से ज्यादा किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण भी करा लिया है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी. यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी. इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी.
धान बिक्री के लिए 1 सितंबर से पंजीकरण शुरू हो गया था. 31 अक्टूबर (सुबह 11 बजे) तक 2,17,625 किसानों ने पंजीकरण करा लिया. वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 हजार से ज्यादा किसानों से एक महीने के भीतर 1.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की जा चुकी है. योगी सरकार के निर्देश पर तेज गति से चल रहे काम की बदौलत 3920 क्रय केंद्र भी खुल गए हैं.
धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है. किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा. खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी.
खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसान किसी भी सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल या अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं. योगी सरकार ने 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान का निर्देश दिया है.
Q1. धान खरीद अभियान कब तक चलेगा?
धान खरीद अभियान 28 फरवरी 2026 तक चलेगा.
Q2. पूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीद कब शुरू होगी?
पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी.
Q3. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खरीद कब से चल रही है?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में धान खरीद 1 अक्टूबर से चल रही है.
Q4. इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है?
धान (कॉमन ग्रेड) का MSP ₹2,369 रुपये प्रति क्विंटल और धान (ग्रेड ए) का MSP ₹2,389 रुपये प्रति क्विंटल है.
Q5. धान बेचने के लिए क्या पंजीकरण कराना अनिवार्य है?
हां, धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)