1, 2 नहीं ये हैं 5 सबसे महंगे आम, स्वाद ऐसा कि हर कोई है इनका दीवाना,समझें खेती का पूरा A टू Z प्रोसेस

नेशनल मैंगो डे को 22 जुलाई को मनाया जाता है. इस खास दिन हम 5 सबसे महंगे आम के नाम जानेंगे इसके साथ ही इसकी खेती का सिंपल प्रोसेस समझेंगे.
 1, 2 नहीं ये हैं 5 सबसे महंगे आम, स्वाद ऐसा कि हर कोई है इनका दीवाना,समझें खेती का पूरा A टू Z प्रोसेस

आज यानी 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे मनाया जाता है. असल में भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है, और मार्केट में इसकी कई किस्में मौजूद हैं. लेकिन, कुछ आम ऐसे भी हैं जिनकी गिनती सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि कीमत में भी शाही मानी जाती है, इनका स्वाद बेहतरीन होता है, लेकिन उनकी कीमत सुनकर आम आदमी के जरूर होश उड़ सकते हैं. इनकी कीमत लाखों रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है, जो इन्हें सामान्य आमों से कहीं ज्यादा है.

क्यों इतने महंगे होते हैं ये खास आम?

1. ये आम बहुत कम मात्रा में उगाए जाते हैं और हर साल इनकी पैदावार सीमित होती है. कई किस्में केवल कुछ खास क्षेत्रों में ही पैदा होते हैं.
2. इन आमों का स्वाद, सुगंध और बनावट खास होने से इन्हें बाकी आम से अलग करती है. इनमें अक्सर मीठापन तीखेपन और रेशों का एक सही संतुलन होता है.
3. इनकी खेती के लिए खास तकनीकें, जैविक उर्वरक और कड़ी निगरानी की आवश्यकता होती है. 4.सीमित आपूर्ति के बावजूद, इनकी मांग वैश्विक स्तर पर बनी रहती है, खासकर उन लोगों में जो बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद चाहते हैं.
5.कुछ किस्मों में विशेष पोषण या औषधीय गुण होने का दावा किया जाता है, जो उनकी कीमत को और बढ़ा देता है.
6. इनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग भी इन्हें एक लग्जरी उत्पाद के रूप में प्रस्तुत करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत के 5 सबसे महंगे आम

यहां भारत में पाए जाने वाले या उगाए जाने वाले कुछ सबसे महंगे आमों की किस्में दी गई हैं:

1. मियाजाकी आम (Miyazaki Mango): जापान का 'ताइयो-नो-टामागो' यानी 'सूर्य का अंडा' आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है. गहरा लाल या बैंगनी रंग वाला ये आम अनोखी सुगंध, कम फाइबर व अधिक मिठास के लिए जाना जाता है. इसका वजन आमतौर पर 350 ग्राम से अधिक होता है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ₹2.5 से ₹3 लाख प्रति किलो तक होती है, जबकि भारत में भी करीब ₹5,000 से ₹35,000 प्रति पीस तक बिकता है.

2. नूरजहां आम (Noorjahan Mango): मध्य प्रदेश में उगाया जाने वाला ‘नूरजहां आम’ अपने विशाल आकार और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है. इसका वजन 2.5 किलो से लेकर 5 किलो तक हो सकता है, यही कारण है ये सबसे बड़े आमों में से एक माना जाता हैय इसका गूदा रेशेदार, मीठा और हल्की सुगंध वाला होता है. इसकी कीमत करीब ₹500 से ₹1,000 प्रति पीस तक होती है.

3. इमाम पसंद आम (Imam Pasand Mango): आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगाया जाने वाला आम 'आमों का राजा' के नाम से फेमस है.इसकी मक्खन जैसी मुलायम बनावट, रेशे रहित गूदा और अनोखी मीठी-खट्टी सुगंध इसको खास बनाती है. इस आम का पतला छिलका और गाढ़ा स्वाद इसे बाकी आमों से अलग बनाता है. इसकी कीमत भी करीब ₹500 से ₹1,500 प्रति किलो तक जाती है.

4. हापुस/अल्फांसो आम (Alphonso Mango): महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ से आने वाला हापुस आम, जिसे अल्फांसो भी कहते हैं, भारत के सबसे फेमस और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात होने वाले आमों में से एक है. मीठी खुशबू वाले इस आम का गूदा सॉफ्ट और स्वाद बेहद मीठा होता है. नारंगी-पीले रंग वाला यह आम जीआई टैग से भी सम्मानित है. इसकी कीमत करीब ₹800 से ₹3,000 प्रति दर्जन (या किलो) तक पहुंच सकती है.


5. हिमसागर आम (Himsagar Mango): पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उगाया जाने वाला हिमसागर आम स्वाद और सुगंध के लिए फेमस है. इसका गूदा पूरी तरह रेशे रहित, बहुत ही मीठे होते हैं, जो इसे डेसर्ट और जूस के लिए परफेक्ट बनाता है. आकार में ये मध्यम होता है और इसका रंग गहरे हरे से लेकर हल्के पीले तक हो सकता है.इसकी कीमत मौसम के अनुसार करीब ₹400 से ₹1,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है.

कैसे किसान करें आम की खेती

आम की खेती देश के विभिन्न हिस्सों में की जाती है. असल में आम की खेती एक प्रकार का कृषि व्यवसाय भी किसान के लिए साबित हो सकती है. इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या लाल मिट्टी में इसकी फसल को बेस्ट मानते हैं.खेती की शुरुआत के लिए सबसे पहले बेस्ट किस्म जैसे – अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, केसर आदि का अपने हिसाब से चयन करें.

आम को उगाने के लिए खेत की गहरी जुताई करके 10x10 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदकर उसमें गोबर की खाद और नीम खली मिक्स करके पौधे लगाए जाते हैं. इसमें नियमित जरूरत के हिसाब से सिंचाई करें, खरपतवार नियंत्रण, और समय पर जैविक या रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना बिल्कुल भी ना भूलें.आम का पेड़ 3-5 सालों में फल देना शुरू करता है और करीब 30-40 सालों तक फल देता रहता है.(नोट-खबर सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6