&format=webp&quality=medium)
पिग फार्मिंग से कमाई का मौका. (Image source: AI)
Government Schemes: ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं. इनमें से एक है नेशनल लाइवस्टॉक मिशन (NLM). इस योजना के तहत गांवों सुअर पालन (Pig Farming) शुरु करने के लिए बंपर सब्सिडी दी जाती है.
सरकार का उद्देश्य पशुपालन को एक प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाना और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है. योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹30 लाख तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है.
नेशनल लाइवस्टॉक मिशन, केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत चलाया जाता है. इसका उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र का विकास करना, नस्ल सुधार करना और किसानों को आधुनिक पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है.

इस योजना का फायदा-
ये भी पढ़ें- Success Story: परंपरागत खेती छोड़ अपनाया ये तरीका! 10 एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन से कमाए ₹16 लाख
सुअर पालन एक तेजी से बढ़ता हुआ पशुपालन व्यवसाय है। इसकी खास बात यह है कि कम समय में पशु तैयार हो जाते हैं और बाजार में मांस की मांग भी अच्छी रहती है. सरकार की सब्सिडी और तकनीकी सहायता के कारण अब किसान इसे कम लागत में शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
सवाल: सुअर पालन पर सब्सिडी किस योजना के तहत मिलती है?
जवाब: यह सब्सिडी केंद्र सरकार की नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के तहत दी जाती है .
सवाल: इस योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
जवाब: योजना के तहत पिग फार्मिंग यूनिट स्थापित करने के लिए लगभग 50% तक सब्सिडी मिलती है.
सवाल: सुअर पालन यूनिट में सब्सिडी किन चीजों पर मिलती है?
जवाब: शेड निर्माण, सुअरों की खरीद.
सवाल: आवेदन कैसे किया जा सकता है?
जवाब: आवेदन के लिए एनएलएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
सवाल: आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
जवाब: आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता आदि.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)