भारत का'मशरूम किंग' कौन है? ये 10 राज्य उगाते हैं देश का 75% से ज़्यादा मशरूम, क्या आपका राज्य भी है लिस्ट में?

भारत में मशरूम उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है.नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) के अनुसार, देश के कुल मशरूम उत्पादन का 75% सिर्फ 10 राज्यों से आता है. बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र इस सूची में शीर्ष पर हैं,तो जानें कौन-से राज्य और कैसे कमा रहे हैं किसान लाखों रुपए.
भारत का'मशरूम किंग' कौन है? ये 10 राज्य उगाते हैं देश का 75% से ज़्यादा मशरूम, क्या आपका राज्य भी है लिस्ट में?


आजकल मशरूम केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत और कमाई के लिए भी खूब चर्चा में है। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह 'फंगल फूड' अब भारत के किसानों के लिए एक बड़ी नकदी फसल बन रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में मशरूम का सबसे ज्यादा उत्पादन कहां होता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के कुल मशरूम उत्पादन का 75% से ज़्यादा हिस्सा सिर्फ 10 राज्यों से आता है. तो आइए जानते हैं नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) के आंकड़ों के मुताबिक कौन से हैं ये टॉप 10 राज्य जो भारत को मशरूम उत्पादन में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं और कैसे ये किसान मालामाल हो रहे हैं.

ये हैं भारत के टॉप 10 मशरूम उत्पादक राज्य

भारत के मशरूम उत्पादन में इन राज्यों का दबदबा है

बिहार: 11.30%

जी हां, आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन बिहार अब मशरूम उत्पादन में देश में सबसे आगे है.जी हां यहां के किसान तेजी से इस खेती को अपना रहे हैं और कम जगह में भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

ओडिशा: 10.19%

बिहार के ठीक पीछे है ओडिशा है, जो अपनी अनुकूल जलवायु और सरकारी सहयोग के कारण मशरूम उत्पादन का अब एक बड़ा हब बन चुका है.

महाराष्ट्र: 9.29%

आपको बता दें कि महानगरों वाला महाराष्ट्र भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है.जी हां यहां की शहरी मांग और आधुनिक खेती के तरीके इसे टॉप पर रखते हैं.

उत्तर प्रदेश: 7.97%

भारत का सबसे बड़ा राज्य, उत्तर प्रदेश, भी मशरूम उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यहां के किसान धीरे-धीरे पारंपरिक खेती से हटकर मशरूम की ओर बढ़ रहे हैं.

उत्तराखंड: 7.88%

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की ठंडी जलवायु कुछ खास किस्मों के मशरूम के लिए बहुत अच्छी और मुनाफा देने वाली मानी जाती है.तो इसलिए यहां भी किसान इसकी खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़: 6.70%

असल में मशरूम उगाने के मामले में छत्तीसगढ़ भी इस लिस्ट में शामिल है, जहां मशरूम की खेती किसानों की आय का एक अच्छा जरिया बन रही है.

हरियाणा: 6.52%

कृषि प्रधान राज्य हरियाणा भी मशरूम उत्पादन में अपनी जगह बनाए हुए है.खासकर बटन मशरूम की खेती यहां काफी प्रचलित है.

हिमाचल प्रदेश: 6.01%

आपको बता दें कि हिमाचल की ठंडी आबोहवा उच्च क्वालिटी वाले सबसे खास तरह के मशरूम के लिए आदर्श है, जिससे यहां के किसान अच्छी उपज ले रहे हैं.

राजस्थान: 5.95%

रेगिस्तानी राज्य होने के बावजूद, राजस्थान भी नियंत्रित वातावरण में मशरूम उगाकर अच्छा उत्पादन कर रहा है.

पंजाब: 5.70%

पंजाब के मेहनती किसान भी मशरूम उत्पादन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

कैसे मशरूम की खेती किसानों को मालामाल कर रही है?

मशरूम की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है क्योंकि:कम जगह, ज्यादा मुनाफा: इसकी खेती के लिए बहुत ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती, तो इसे छोटे शेड या कमरों में भी उगाया जा सकता है.

कम समय में फसल: मशरूम की कुछ किस्में बहुत कम समय में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसान साल में कई बार फसल ले सकते हैं.
बढ़ती मांग: भारत और विदेशों में रेस्टोरेंट, होटल और घरों में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिलता है.
पोषक तत्वों से भरपूर: यह प्रोटीन, फाइबर, विटामिन डी और कई जरूरी मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जिससे इसकी बाजार में हमेशा डिमांड बनी रहती है.
सरकारी मदद: कई राज्यों में सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और ट्रेनिंग भी दे रही है.

तो साफ है कि ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय कृषि में मशरूम उत्पादन एक नया और चमकदार सितारा है। इन 10 राज्यों के किसान न सिर्फ देश की खाद्य सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं। अगर आप भी खेती के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं, तो मशरूम की खेती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.(INPUT:NHB)

5 FAQs

1. भारत में सबसे ज्यादा मशरूम उत्पादन कौन-से राज्य में होता है?
नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के अनुसार, बिहार देश का सबसे बड़ा मशरूम उत्पादक राज्य है.

2. मशरूम की खेती से किसान कैसे कमा रहे हैं?
कम जगह, कम लागत और ज्यादा फसल चक्र के कारण किसान मशरूम की खेती से सालभर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

3. भारत के टॉप मशरूम उत्पादक राज्य कौन-से हैं?
बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब टॉप 10 राज्यों में हैं.

4. मशरूम की खेती के लिए कौन-सी जलवायु उपयुक्त है?
ठंडी और नम जलवायु मशरूम की खेती के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है.

5. क्या मशरूम की खेती में सरकार मदद देती है?
हाँ, कई राज्य सरकारें मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी, ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता प्रदान करती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6