मालामाल बनाने वाली है ये खेती! 2 दिनों की ट्रेनिंग लेकर करें शुरू, कमाएं लाखों, सरकार भी देगी मदद

Mushroom ki Kheti: अब बिहार के 28 जिलों में किसानों को सब्सिडी पर मशरूम उत्पादन इकाई लगाने का मौका मिलेगा.
मालामाल बनाने वाली है ये खेती! 2 दिनों की ट्रेनिंग लेकर करें शुरू, कमाएं लाखों, सरकार भी देगी मदद

Agri Business Idea.

Mushroom ki kheti: बिहार सरकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत किसानों को कम लागत में मशरूम उत्पादन इकाई लगाने का सुनहरा अवसर दे रही है. 2025-26 के लिए यह योजना राज्य के 28 जिलों में शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिला समूहों और छोटे किसानों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आमदनी का साधन उपलब्ध कराना है.

क्या है योजना का उद्देश्य?

किसानों को कम लागत में मशरूम उत्पादन सिखाना और इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहित करना, ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, पोषक आहार के रूप में मशरूम की उपलब्धता बढ़ाना. किसानों की आय में वृद्धि करना, खासकर उन इलाकों में जहां परंपरागत खेती सीमित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या मिलेगा किसानों को?

किसानों को छोटे पैमाने पर मशरूम उत्पादन इकाई लगाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी. उत्पादन के लिए जरूरी संरचना जैसे-

मशरूम हाउस / कमरे का निर्माण
कम्पोस्ट यूनिट
वाटर सप्लाई और वेंटिलेशन सिस्टम
स्पॉन और उत्पादन सामग्री
प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा.

Mushroom

किन जिलों में लागू होगी योजना?

बिहार के ये 28 जिले शामिल हैं, जिनमें- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, सिवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा.

कौन उठा सकता है फायदा?

  • छोटे और सीमांत किसान
  • महिला किसान समूह / स्वयं सहायता समूह (SHGs)
  • कृषि स्नातक / बेरोजगार युवा
  • इच्छुक उद्यमी जो कम लागत में व्यवसाय करना चाहते हैं

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करना होगा राज्य सरकार के उद्यान निदेशालय की वेबसाइट या लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से.

mushroom

आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
  • भूमि प्रमाण पत्र या किराए की भूमि की अनुमति
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (अगर हो)

मशरूम की खेती से 4-6 महीने में ₹1-2 लाख तक की कमाई संभव है, वह भी कम जमीन और पानी की जरूरत के साथ.

मशरूम उत्पादन के फायदे-

  • कम लागत, कम जगह, कम पानी में उत्पादन
  • सालभर उत्पादन संभव
  • बाजार में उच्च मांग और अच्छा दाम
  • पोषक तत्वों से भरपूर (प्रोटीन, फाइबर, विटामिन)
  • महिलाओं और युवाओं के लिए उपयुक्त गृह उद्योग

बिहार के उद्यान निदेशक और कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं. विभाग का मानना है कि "मशरूम उत्पादन ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है."

mushroom

यहां करें संपर्क

योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी (DHO) कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर संपर्क करें.

खबर से जुड़ा FAQs


Q1. मशरूम उत्पादन योजना किसके लिए है?
यह योजना छोटे और सीमांत किसानों, महिला समूहों, कृषि स्नातकों, बेरोजगार युवाओं और इच्छुक उद्यमियों के लिए है, जो कम लागत में मशरूम उत्पादन शुरू करना चाहते हैं.

Q2. योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाना है.

Q3. योजना किन जिलों में लागू है?
यह योजना बिहार के 28 जिलों में लागू है.

Q4. किसानों को क्या सहायता मिलेगी?
मशरूम हाउस या कमरे के निर्माण की मदद, कम्पोस्ट यूनिट, पानी और वेंटिलेशन की व्यवस्था और लागत पर 50-60% तक सब्सिडी.

Q5. आवेदन कैसे करें?
आवेदन ऑनलाइन करना होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6