&format=webp&quality=medium)
Subsidy News: किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं की मदद से किसानों के लिए खेती आसान हो जाती है और उनकी उत्पादकता में बढ़ातेरी के साथ-साथ कमाई भी बढ़ती है. इसी क्रम में बिहार सरकार माइक्रो इरीगेशन के लिए किसानों को व्यक्तिगत नलकूप (Nalkoop) लगाने पर सब्सिडी दे रही है. ड्रिप सिंचाई तकनीक अपने वाले किसान ग्रुप में इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, व्यक्तिगत नलकूप अधिष्ठापन पर मिलेगा ₹40,000 का अनुदान. हर खेत तक सिंचाई का पानी सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत व्यक्तिगत नलकूप लगाने पर कृषक को अधिकतम ₹40,000 सब्सिडी देने का प्रावधान है. अधिक जानकारी और योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन http://horticulture.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते है.
ये भी पढ़ें- मौसम में नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का प्रकोप, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि जिनका भी आधार बैंक खाता से सीडेड (DBT के लिए) नहीं है, वो बैंक से तुरंत संपर्क करें. क्योंकि आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक अलग चीजें हैं. जिनका भी बैंक अकाउंट आधार के साथ सीडेड नहीं हैं, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा.
सात निश्चय - 02 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' के तहत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना में पहले से तकनीकी दल द्वारा सर्वेक्षित स्थलों पर और पोर्टल से मिले आवेदनों को मिलाकर कुल 35,000 नलकूपों के लिए अनुदान का प्रावधान.

सूक्ष्म सिंचाई के तहत किसानों को ड्रिप सिंचाई (Drip Irrigation) और माइक्रो स्पिंकलर (Micro Sprinkler) तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अनुदान का फायदा उठाने वाले किसान उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.