&format=webp&quality=medium)
Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana 2025: ताजे और स्वच्छ मछली की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) ने बड़ी पहल की है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मछुआरों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए 'मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना' शुरू की है. इस योजना के तहत मछुआरों/मत्स्य विक्रेताओं को उपकरण, सामग्री, थ्री-व्हीलर वाहन और आईस बॉक्स सहित अनुदान मिलेगा.
'मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना' का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछुआरों को मत्स्य शिकारमाही के लिए नि:शुल्क मत्स्य शिकारमाही और विपणन किट और मत्स्य विक्रेताओं को अनुदानित दर पर मत्स्य परिवहन के लिए थ्री-व्हीलर-आईस बॉक्स सहित उपलब्ध करना है ताकि उपभोक्ताओं तक स्वच्छता हाईजीनिक अवस्था में ताजी मछली को पहुंचाने में सहूलियत हो और रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं की सालाना आय में बढ़ोतरी हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- 75 हजार किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा अनुदान, फसलों को बचाने में मिलेगी मदद, जानें आवेदन का तरीका
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. विभाग ने कहा, "मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना" 2024-25 के लिए आवेदन करें. मछुआरों को उपकरण, वाहन व आइस बॉक्स पर अनुदान मिलेगा. आधिकारिक वेबसाइट http://fisheries.bihar.gov.in/ पर आवेदन करें. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 है.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला, 100 क्विंटल तक गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान, 15 जून तक होगी खरीद


योजना के लिए आवेदन http://fisheries.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन किए जाएंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तक है. इस योजना के लिए विस्तृत जानकारी राज्यादेश संख्या- 697, दिनांक- 13.02.2025 से प्राप्त की जा सकती है जो विभागीय वेबसाइट http://state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.html पर उपलब्ध है.

मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट वितरण की योजना- योजना के तहत राज्य के मछुओं / मत्स्य विक्रेताओं / मत्स्य वेंडरों लाभुकों को '100% अनुदान' पर मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट उपलब्ध कराया जाएगा.
मत्स्य परिवहन योजना- योजना के तहत इच्छुक मत्स्य विक्रेता जो थाक / खुदरा मत्स्य बिक्री का काम करते हो को निर्धारित इकाई लागत का 50% अनुदान पर थ्री व्हीलर- आईस बॉक्स सहित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा.