हर साल ₹12,000 की सीधी मदद! PM Kisan और मुख्यमंत्री योजना से किसानों को डबल फायदा

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: यह डबल बेनिफिट योजना किसानों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने, कृषि कार्यों में सहायता करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
हर साल ₹12,000 की सीधी मदद! PM Kisan और मुख्यमंत्री योजना से किसानों को डबल फायदा

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. 'किसान सम्मान, सरकार का संकल्प' के तहत, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मिलाकर किसानों को प्रति वर्ष कुल ₹12,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है.

डबल बेनिफिट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को साल में ₹6,000 की राशि दी जाती है, जिसे केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजती है. इसी राशि के बराबर सहायता 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के तहत राज्य सरकार द्वारा दी जाती है. इस तरह किसानों को हर वर्ष कुल ₹12,000 की आर्थिक सहायता मिलती है.

यह डबल बेनिफिट योजना किसानों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने, कृषि कार्यों में सहायता करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

क्या है पीएम किसान योजना

  • लाभार्थी: छोटे और सीमांत किसान
  • सहायता राशि: ₹6,000 प्रतिवर्ष (तीन समान किस्तों में)
  • उद्देश्य: किसानों की आय में बढ़ोतरी और खेती की लागत में सहूलियत
  • भुगतान माध्यम: सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के जरिए.

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है. इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है.

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फायदा वैसे किसान उठा सकते हैं जिनका नाम PM Kisan योजना की लाभार्थी सूची में है.
आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं.
यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में खाते में आती है.

cm kisan samman

इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ नियम शर्तें लागू है. अगर किसान आयकर भरता है तो वह इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता है. ऐसे किसान जो वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पद पर रहा हो, मौजूदा या पूर्व विधायक, सांसद, मेयर, पंचायत के चेयरमैन, केंद्र व राज्य में सरकारी नौकरी में कार्यरत, सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कर्मचारी और जिनकी भी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है, इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते हैं.

इस योजना से जुड़ने के लिए फार्मर आईडी, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र आदि जरूरी होंगे.

किसान सम्मान, सरकार का संकल्प

पीएम किसान सम्मान निधि: ₹?,??? प्रति वर्ष
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: ₹?,??? प्रति वर्ष
कुल सहायता राशि: ₹??,??? प्रति वर्ष

FAQs


Q1. किसानों को दोनों योजनाओं को मिलाकर कुल कितनी वार्षिक सहायता मिलती है?
किसानों को पीएम किसान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मिलाकर प्रति वर्ष कुल ₹12,000 की सहायता राशि मिलती है.

Q2. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत कितनी राशि मिलती है?
पीएम किसान के तहत प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि मिलती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है.

Q3. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि मिलती है.

Q4. यह सहायता किसानों को किस तरह मिलती है?
यह सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

Q5. इस संयुक्त योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
मुख्य उद्देश्य किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाना, खेती की लागत को कम करने में मदद करना और उनकी आय में बढ़ोतरी करना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6