MP में गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला! ₹40 बोनस के साथ 2625 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

Wheat Procurement: किसानों को पंजीयन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए गेहूं उपार्जन के पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है. साथ ही सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
MP में गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला! ₹40 बोनस के साथ 2625 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

गेहूं उपार्जन अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी. (Image source- AI)

Wheat Procurement: प्रदेश के किसानों के हित में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को और ज्यादा किसान हितैषी बनाया है. किसानों को पंजीयन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए गेहूं उपार्जन के पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है. साथ ही सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है. इस प्रकार अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा यह फैसला लिया गया है. इससे ज्यादा से ज्यादा किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराकर समर्थन मूल्य का फायदा ले सकेंगे.

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागलवाड़ी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिससे प्रदेश के अन्नदाता को सीधा लाभ मिल सके.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Success Story: परंपरागत खेती छोड़ अपनाया ये तरीका! 10 एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन से कमाए ₹16 लाख

wheat

12 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रबी मार्केटिंग ईयर 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये अब तक 12 लाख 4 हजार 708 किसानों ने पंजीयन करा लिया है. जिला श्योपुर में 9428, खंडवा में 23017, दमोह में 21390, नरसिंहपुर में 24968, शहडोल में 4710, खरगोन में 11945, कटनी में 25497, रतलाम में 30466, सागर में 46731, राजगढ़ में 65029, शिवपुरी में 7633, डिण्डोरी में 2281, धार में 34283, बुरहानपुर में 206, विदिशा में 62996, मऊगंज में 2727, दतिया में 7420, गुना में 11984, मण्डला में 13391, रीवा में 23380, आगर मालवा में 31318, पन्ना में 11994, जबलपुर में 25698, नीमच में 8122, सीहोर में 80036, बालाघाट में 1766, सिंगरौली में 2811, अलीराजपुर में 248, मैहर में 8625, पांढुर्णा में 305, सिवनी में 35081, बैतूल में 9725, झाबुआ में 5256, शाजापुर में 58982, मंदसौर में 40204, ग्वालियर में 5984, निवाड़ी में 1802, उज्जैन में 95821, इंदौर में 32837, देवास में 57021, रायसेन में 51085, बड़वानी में 1911, अनूपपुर में 192, सतना में 31670, मुरैना में 4428, हरदा में 29805, छतरपुर में 15643, सीधी में 4357, टीकमगढ़ में 7141, अशोकनगर में 7339, नर्मदापुरम में 53086, छिंदवाड़ा में 14945, उमरिया में 5854, भोपाल में 27663 और भिण्ड में 6471 किसानों ने पंजीयन कराया है.

रजिस्ट्रेशन की मुफ्त व्यवस्था

रजिस्ट्रेशन की मुफ्त व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है.

क्रमांकजिलाकिसानों की संख्या
1श्योपुर9,428
2खंडवा23,017
3दमोह21,390
4नरसिंहपुर24,968
5शहडोल4,710
6खरगोन11,945
7कटनी25,497
8रतलाम30,466
9सागर46,731
10राजगढ़65,029
11शिवपुरी7,633
12डिण्डोरी2,281
13धार34,283
14बुरहानपुर206
15विदिशा62,996
16मऊगंज2,727
17दतिया7,420
18गुना11,984
19मण्डला13,391
20रीवा23,380
21आगर मालवा31,318
22पन्ना11,994
23जबलपुर25,698
24नीमच8,122
25सीहोर80,036
26बालाघाट1,766
27सिंगरौली2,811
28अलीराजपुर248
29मैहर8,625
30पांढुर्णा305
31सिवनी35,081
32बैतूल9,725
33झाबुआ5,256
34शाजापुर58,982
35मंदसौर40,204
36ग्वालियर5,984
37निवाड़ी1,802
38उज्जैन95,821
39इंदौर32,837
40देवास57,021
41रायसेन51,085
42बड़वानी1,911
43अनूपपुर192
44सतना31,670
45मुरैना4,428
46हरदा29,805
47छतरपुर15,643
48सीधी4,357
49टीकमगढ़7,141
50अशोकनगर7,339
51नर्मदापुरम53,086
52छिंदवाड़ा14,945
53उमरिया5,854
54भोपाल27,663
55भिण्ड6,471

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की नई अंतिम तारीख क्या है?
जवाब: पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है.

सवाल: गेहूं खरीदी पर सरकार ने कितना बोनस देने का फैसला किया है?
जवाब: मध्य प्रदेश सरकार ने 40 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने का फैसला किया है.

सवाल: अब गेहूं की खरीदी किस दर से होगी?
जवाब: बोनस जोड़ने के बाद अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी.

सवाल: अब तक कितने किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है?
जवाब: रबी मार्केटिंग ईयर 2026-27 के लिए अब तक 12,04,708 किसानों ने पंजीयन कराया है.

सवाल: किसान मुफ्त में कहां पंजीयन करा सकते हैं?
जवाब: ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6