खेत नहीं ये है 'पैसों का पेड़', बस एक एकड़ में लगाएं यह खास फसल, 10 साल बाद बन जाएंगे करोड़पति!

सफेद चंदन की खेती किसानों के लिए ‘हरा सोना’ कहलाती है.इसल में एक एकड़ में 400–500 पेड़ लगाकर 10–12 साल में करोड़ों की कमाई संभव है. तो चलिए बिना देती किए आज हम इस स्पेशल मनी मेकिंग वाली खेती के बारे में सबकुछ जानते हैं.
खेत नहीं ये है 'पैसों का पेड़', बस एक एकड़ में लगाएं यह खास फसल, 10 साल बाद बन जाएंगे करोड़पति!

Most Profitable Crops For Farmers : आज के टाइम में अगर आप पारंपरिक खेती (गेहूं-धान) के भरोसे बैठे हैं, तो अमीर बनने का सपना थोड़ा दूर लग सकता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत की मिट्टी यानी कि खेती भी एक ऐसा 'हरा सोना' भी उगता है.इसको एक बार लगाकर आप अपनी आने वाली सात पीढ़ियों की किस्मत बदल सकते हैं?.जी हां हम बात कर रहे हैं सफेद चंदन (Sandalwood) की खेती के बारे में. इस मनी मेकिंग वाले पेड़ को लोग 'पैसों का पेड़' कहते हैं, क्योंकि इसकी कीमत सोने से भी ज्यादा तेजी से बढ़ती है.तो चलिए आज आज इसकी खेती से लेकर कमाई तक के बारे में सब कुछ जानते हैं.

क्यों है यह 'पैसों का पेड़'?

चंदन की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ियों में से एक है. बाजार में एक किलो चंदन की लकड़ी की कीमत 8,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक होती है.मार्केट में इसकी लकड़ी को बेचकर किसान आने वाले कल में करोड़पति बन सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट में डिमांड क्यों है?

  • आपको बता दें कि चंदन का यूज केवल अगरबत्ती या पूजा में नहीं होता है.
  • इसका असली बाजार कॉस्मेटिक्स, महंगे परफ्यूम और दवाइयों में भी किया जाता है.
  • आज दुनिया भर में इसकी जितनी डिमांड है, सप्लाई उसके मुकाबले बहुत कम है.
  • डिमांड होने के कारण है कि इसकी कीमतें कभी नहीं गिरतीं हैं.

चंदन की खेती कैसे करें?

चंदन की खेती करना रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन इसकी एक खास बात है – चंदन एक परजीवी (Parasite) पौधा है. इसका मतलब है कि इसे अकेले नहीं उगाया जा सकता. इसके साथ आपको 'होस्ट' पौधे (जैसे नीम, अरहर, या कैजुअरीना) लगाने होते हैं, जिनसे चंदन अपनी जड़ों के जरिए पोषण सोखता है.

मिट्टी और लागत

  • चंदन के लिए रेतीली और लाल मिट्टी सबसे अच्छी होती है.
  • बस खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए.
  • यह गर्म और मध्यम ठंडे दोनों इलाकों में पनप सकता है.
  • एक एकड़ में चंदन लगाने का शुरुआती खर्च (पौधे और खाद मिलाकर) करीब 1 से 2 लाख रुपये आता है.

सुरक्षा और कानून

  • कई किसानों को लगता है कि चंदन उगाना गैरकानूनी है, लेकिन यह सच नहीं है.
  • भारत सरकार ने अब इसकी खेती को पूरी तरह लीगल कर दिया है.
  • पेड़ को काटने के लिए आपको अपने स्थानीय वन विभाग से परमीशन लेनी हो सकती है.
  • यह बहुत कीमती है तो सुरक्षा का ध्यान रखना होगा.
  • पेड़ों की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर कंटीले तार और सीसीटीवी की जरूरत पड़ सकती है.agri

अगर आप एक एकड़ में चंदन के पेड़ लगाते हैं:

  • एक पेड़ से 15–20 किलो हार्टवुड निकलता है.
  • मार्केट रेट 10,000–15,000 रुपये प्रति किलो होती है.
  • औसतन एक पेड़ से 2 लाख रुपये कमाई संभव कर सकते हैं.
  • एक एकड़ में लगभग 500 चंदन के पेड़ लगाए जा सकते हैं.
  • तो 500 पेड़ × ₹2 लाख = ₹10 करोड़ की संभावित कमाई हो सकती है.
  • शुरुआती निवेश करीब ₹1.5–2 लाख प्रति एकड़ आ सकता है.
  • सालाना मेंटेनेंस लगभग ₹50,000 माना जा सकता है.
  • 10 साल में कुल खर्च लगभग ₹5–7 लाख हो सकता है.
  • टोटल कमाई में से खर्च घटाने पर लगभग ₹9.93 करोड़ शुद्ध मुनाफा हो सकता है.
  • यह खेती लंबी अवधि का निवेश है, लेकिन रिटर्न बेहद उच्च है.(नोट: मुनाफे का ये कैलकुलेशन सटीक नहीं है..इसको केवल एक अनुमान के रूप में बताया गया है.)agri

छोटे निवेश में बड़ा रिटर्न

अगर आपके पास थोड़ी सी जमीन है और आपमें 10 साल तक सब्र करने की ताकत है, तो चंदन की खेती आपके लिए रिटायरमेंट प्लान की तरह है. साफ है कि यह एक ऐसी एफडी (Fixed Deposit) है, जो आपको करोड़ों का रिटर्न देगी.((नोट: मुनाफे का ये कैलकुलेशन सटीक नहीं है..इसको केवल एक अनुमान के रूप में बताया गया है.)

खबर से जुड़े 5 FAQs

1- क्या सफेद चंदन की खेती भारत में लीगल है?
हाँ, चंदन उगाना पूरी तरह कानूनी है। बस कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होती है.

2- एक एकड़ में कितने चंदन के पेड़ लगाए जा सकते हैं?
एक एकड़ में लगभग 400–500 पौधे लगाए जा सकते हैं.

3-एक पेड़ से कितना पैसा मिलता है?
औसतन एक पेड़ से लगभग 2 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है.

4-चंदन की खेती की लागत कितनी आती है?
शुरुआती खर्च करीब 1–2 लाख रुपये प्रति एकड़ होता है.

5-चंदन को किस मिट्टी और जलवायु की जरूरत होती है?
रेतीली और लाल मिट्टी सबसे उपयुक्त है और यह गर्म व मध्यम ठंडे दोनों मौसमों में उग सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6