&format=webp&quality=medium)
किसान अगर सबसे महंगी सब्जी की फसल को उगाते हैं तो सच में अमीर बन सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं 'हॉप शूट्स' (Hop Shoots) की , जो दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹80,000 से ₹1 लाख प्रति किलोग्राम तक हो सकती है. हालांकि, इसकी खेती और बाजार भारत में अभी तक बहुत सीमित हैं, लेकिन यह किसानों के लिए एक बहुत ही आकर्षक ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस खास फसल की खेती कैसे की जाती है और इसमें कमाई की क्या संभावनाएं हैं.
हॉप-शूट्स आमतौर पर बीयर बनाने में इसका फूल इस्तेमाल होता है, लेकिन इस हरी टिप की मांग अब पाक कला व औषधि जगत में भी बढ़ रही है. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत ₹85,000 से ₹1,00,000 प्रति किलो तक पहुंच जाती है.
हॉप शूट्स की खेती के लिए खास जलवायु और मिट्टी की जरूरत होती है.
जलवायु और तापमान: ये एक ठंडी जलवायु वाली फसल है. इसे उगाने के लिए 19 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है.
मिट्टी की जरूरत: इसके लिए चिकनी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है, जिसका pH स्तर 6 से 7 के बीच हो. खेत में पानी की निकासी का सही इंतजाम होना चाहिए.
1.खेत की तैयारी: इसकी बुवाई से पहले खेत में गहरी जुताई करें और अच्छे से गोबर की खाद या जैविक खाद मिलाएं.
2. रोपण: हॉप शूट्स की रोपाई बीजों की बजाय कंद से की जाती है. बेल के रूप में बढ़ने वाले इस पौधे को सहारे की जरूरत होती है, इसलिए खेत में जाल या मजबूत खंभे लगाएं.
3. सिंचाई और पोषण: पौधों को नियमित रूप से हल्की सिंचाई की जरूरत होती है. इसके साथ ही, खेत में 25-30 टन गोबर की खाद और उचित मात्रा में नाइट्रोजन, पोटाश और फॉस्फेट डालें.
4. कटाई: पौधे के अंकुर बहुत नाजुक होते हैं यही कारण है कि कटाई बहुत सावधानी से हाथ से की जाती है, जब वे छोटे और कोमल होते हैं.
हॉप शूट्स की खेती में कमाई की संभावना बहुत ज्यादा है, लेकिन यह कई बातों पर निर्भर करती है:
बाजार की उपलब्धता: भारत में इसका बाजार अभी बहुत छोटा है और ज्यादातर डिमांड खास ग्राहकों या निर्यात के लिए होती है.
पैदावार : खास बात ये है कि इसकी पैदावार बहुत कम होती है, जिससे इसकी कीमत इतनी ज्यादा है.
लागत: इसकी खेती में शुरुआती लागत ज्यादा होती है, क्योंकि जाल या खंभे लगाने पड़ते हैं.
कमाई का कैलकुलेशन (प्रति एकड़): एक सैद्धांतिक विश्लेषण
तो अब उन आंकड़ों पर चलते हैं जिनकी वजह से यह खेती छाई रहती है.
एक एकड़ में पौधे: लगभग 800 से 1000 पौधे, हम गणना के लिए 800 पौधे मानकर हम चलते हैं.
प्रति पौधे पैदावार: एक पौधे से एक सीजन में औसतन 100 से 200 ग्राम तक ही हॉप-शूट्स मिलते हैं,हम औसत 150 ग्राम (0.15 किलो) प्रति पौधा मान सकते हैं.
कीमत: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी रिटेल कीमत ₹85,000/किलो है, लेकिन भारत में किसान को यह कीमत कभी नहीं मिलती. हालांकि अगर कोई किसान इसे सीधे यूरोप के किसी खरीदार को बेचता है, तो भी उसे थोक भाव मिलेगा. हम एक बहुत ही थोक मूल्य ₹20,000 प्रति किलो मान लेते हैं.
अब कमाई का गणित समझें:
कुल पैदावार :
800 (पौधे) x 0.15 (किलो/पौधा) = 120 किलोग्राम प्रति एकड़
कुल कमाई :
120 (किलो) x ₹20,000 (प्रति किलो) = करीब ₹24,00,000 (चौबीस लाख रुपये)
अब लागत और मुनाफे पर आते हैं:
हॉप्स की खेती के लिए खास तरह के खंभे और तारों का ढांचा बनाना पड़ता है, जिस पर लाखों का खर्च आ सकता है. तो पौधों की कीमत, खाद और अन्य तैयारियों को मिलाकर पहले साल की लागत ₹5 लाख से ₹8 लाख प्रति एकड़ तक आ सकती है.
शुद्ध मुनाफा (Net Profit):
₹24,00,000 (कुल कमाई) - ₹8,00,000 (अधिकतम लागत) = ₹ 16,00,000 (सोलह लाख रुपये)
यानी कि इसकी खेती एक किसान को साल भर में 15 से 20 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुनाफा दे सकती है.
अब आप समझ सकते हैं कि कैसे हॉप शूट्स की खेती उन किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है जो रिस्क लेने को तैयार हैं और जिनके पास ठंडे इलाकों में खेती के लिए उपयुक्त जमीन है. अगर इसकी खेती सफल होती है, तो यह पारंपरिक फसलों की तुलना में कई गुना ज्यादा मुनाफा दे सकती है.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)
1-हॉप शूट्स क्या है?
हॉप शूट्स एक पौधे की नाजुक कलियां हैं, जिनका उपयोग औषधीय, पाक और पेय उद्योग में किया जाता है.
2-हॉप शूट्स की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?
इसकी खेती मुश्किल, उत्पादन कम और अंतरराष्ट्रीय मांग ज्यादा होने के कारण इसकी कीमत ₹80,000–₹1 लाख प्रति किलो तक जाती है.
3-भारत में हॉप शूट्स की खेती कहां हो सकती है?
ठंडा और समशीतोष्ण मौसम वाले क्षेत्रों, जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इसकी खेती उपयुक्त मानी जाती है.
4-हॉप शूट्स से कमाई कितनी हो सकती है?
सही बाजार और निर्यात नेटवर्क होने पर किसान प्रति हेक्टेयर लाखों रुपये सालाना कमा सकते हैं.
5-क्या हॉप शूट्स की खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण जरूरी है?
हां, इसकी खेती तकनीकी और सावधानीपूर्ण होती है, इसलिए किसानों को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेना चाहिए.