&format=webp&quality=medium)
अगर आप किसान हैं और कम मेहनत में अच्छा मुनाफा कमाने वाली फसल की तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए मिर्च की खेती सबसे बेस्ट हो सकती है, असल में मिर्च की खेती सालभर मुनाफा देने वाली मानी जा सकती है.जी हां ये सच है कि मिर्च एक ऐसी फसल है जिसकी डिमांड सालभर मार्केट में बनी रहती है और इसकी खेती करके किसान भाई लाखों कमा सकते हैं.तो आइए जानते हैं कैसे आप भी मिर्च की खेती से अपनी किस्मत चमका सकते हैं.
सही किस्म का चुनाव: मिर्च के लिए पूसा ज्वाला, अर्का सुजात, काशी अनमोल जैसी किस्म को खेती के लिए बेस्ट माना जाता है.
जमीन की तैयारी: मिर्च को हल्की बलुई दोमट मिट्टी पसंद होती है जिसमें पानी का निकास अच्छा हो.
बीज बोना या पौध लगाना: आप सीधे बीज बो सकते हैं या फिर नर्सरी में पौधे तैयार करके खेत में लगा सकते हैं.इसके पौध लगाने से फसल जल्दी तैयार होती है और अच्छी पैदावार मिलती है.
बीज बोने का समय: वैसे तो फरवरी-मार्च या जुलाई-अगस्त का महीना मिर्च के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.
सिंचाई: मिर्च को अच्छी सिंचाई की जरूरत होती गै, खासकर फूल आने और फल बनने के समय, लेकिन ये याद रखें कि ज़्यादा पानी जमा न होने दें, इससे जड़ें सड़ सकती हैं.
कटाई: मिर्च की कटाई आमतौर पर बुवाई के 60-90 दिनों बाद शुरू हो जाती .
खेत की तैयारी: जुताई, खाद, मिट्टी की जांच - ₹10,000
बीज: ₹5,000
सिंचाई: ₹8,000
खाद: ₹12,000
मजदूरी: बुवाई, निराई-गुड़ाई, कटाई, पैकेजिंग - ₹25,000
अन्य छोटे-मोटे खर्च: ₹5,000
कुल अनुमानित लागत: ₹10,000 + ₹5,000 + ₹8,000 + ₹12,000 + ₹25,000 + ₹5,000 = करीब ₹65,000 प्रति एकड़ हो सकता है
औसतन, 1 एकड़ में 80 से 120 क्विंटल (8,000 से 12,000 किलोग्राम) तक मिर्च पैदा हो सकती है,तो आइए हम एक नॉर्मल अनुमान 100 क्विंटल (10,000 किलोग्राम) प्रति एकड़ लेते हैं.
3. मार्केट रेट:औसतन, मिर्च का रेट ₹20 से ₹50 प्रति किलोग्राम तक मिल सकता है.
हम एक औसत भाव ₹30 प्रति किलोग्राम मानकर चलते हैं.
4. कुल बिक्री: 10,000 किलोग्राम x ₹30 प्रति किलोग्राम = ₹3,00,000
5. मुनाफा:
₹3,00,000 - ₹65,000 = ₹2,35,000 प्रति एकड़
तो इस कैलकुलेशन के हिसाब से, एक किसान 1 एकड़ मिर्च की खेती से लगभग ₹2,35,000 रुपए की धांसू कमाई कर सकता है.
| उत्पादन का विवरण | अनुमान |
|---|---|
| पैदावार (औसत) | 10,000 किग्रा (100 क्विंटल) |
| बाज़ार भाव (औसत) | ₹30 प्रति किग्रा |
| कुल बिक्री | 10,000 × 30 = ₹3,00,000 |
| टोटल कैलकुलेशन | रकम (₹) |
|---|---|
| कुल बिक्री | 3,00,000 |
| कुल लागत | 65,000 |
| शुद्ध कमाई (मुनाफा) | 2,35,000 |
सबसे सीधा तरीका है अपनी ताजी हरी मिर्च को सीधे मार्केट या फिर मंडी में बेचना चाहिए.इसके साथ ही जब हरी मिर्च की कीमत कम हो, तो आप उसे तोड़कर सुखा सकते हैं और सूखी लाल मिर्च की कीमत अक्सर ज़्यादा होती है.इसके अलावा आप अपनी मिर्च को पीसकर मिर्च पाउडर बनाकर भी बेच सकते हैं.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)
5 FAQs
Q1. मिर्च की खेती से कितनी कमाई हो सकती है?
1 एकड़ मिर्च की खेती से किसान औसतन ₹2 से ₹2.5 लाख मुनाफा कमा सकते हैं.
Q2. मिर्च की फसल कितने समय में तैयार होती है?
मिर्च की फसल लगभग 60 से 75 दिनों में तैयार हो जाती है.
Q3. मिर्च की मार्केट में डिमांड कैसी रहती है?
मिर्च की डिमांड सालभर बनी रहती है, इसलिए किसानों को हर सीजन में अच्छा दाम मिलता है.
Q4. मिर्च की खेती के लिए कितनी लागत लगती है?
1 एकड़ मिर्च की खेती पर औसतन ₹60,000 से ₹70,000 तक की लागत आती है.
Q5. मिर्च की खेती के लिए किस तरह की जमीन और मौसम चाहिए?
मिर्च की खेती दोमट मिट्टी और गर्म व आर्द्र जलवायु में सबसे अच्छी मानी जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)