&format=webp&quality=medium)
आजकल किसान पारंपरिक फसलों से हटकर नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, और इसी कड़ी में नाशपाती की खेती एक शानदार विकल्प बनकर उभरी है. जी हां नाशपाती की फसल किसानों को अच्छा बेनेफिट देने का काम करती है.असल में नाशपाती की कुछ खास किस्मों को तो किसान 'पैसों की मशीन' भी कहने लगे हैं, क्योंकि इनमें ₹5 की शुरुआती लागत से लाखों रुपए की कमाई का मौका मिल सकता है .
नाशपाती की खेती से मुनाफे के कई कारण हैं तो आइए जानते हैं इसके सभी पहलुओं को:
कम लागत, बड़ा मुनाफा: असल में बाजार में नाशपाती के एक पौधे की कीमत लगभग ₹5 से 10 रुपए से शुरू हो जाती है. एक बार पेड़ लग जाने के बाद वह सालों तक फल देता है. हालांकि पौधा ठीक तरह से 6 महीने में ही तैयार हो जाता है. एक बार फल देने के बाद ये सालाना 1-2 क्विंटल तक फल दे सकता है.
बाजार में अच्छी कीमत: बाजार में नाशपाती की कीमत करीब ₹60 से ₹100 प्रति किलो तक हो सकती है. अगर एक पेड़ से औसतन 1.5 क्विंटल (150 किलो) का उत्पादन हो जाता है और मार्केट ₹80 प्रति किलो है, तो एक पेड़ से ही ₹12,000 की कमाई हो सकती है. इस तरह, एक एकड़ में लगे सैकड़ों पेड़ से किसान लाखों रुपए कमा सकते हैं. अ
फायदेमंद अतिरिक्त आय: वैसे जब तक नाशपाती के पेड़ फल देना शुरू नहीं करते (लगभग 3-4 साल), किसान उनके बीच की खाली जगह में उड़द, मूंग, गेहूं, हल्दी, आलू जैसी सब्जियां उगाकर और कमाई कर सकते हैं.
नाशपाती की अच्छी पैदावार के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
मिट्टी और जलवायु: नाशपाती की खेती के लिए बलुई दोमट और गहरी मिट्टी सबसे अच्छी होती है. इसका पौधा गर्म और ठंडे दोनों तरह के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है. भारत में इसकी खेती जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में किसान खूब करते हैं.
पौधे की देखभाल: अच्छी पैदावार और फलों की क्वालिटी के लिए पेड़ की नियमित देखभाल, खाद और उर्वरक का सही इस्तेमाल और समय-समय पर कटाई-छंटाई करना बहुत ज़रूरी है. बुआई के बाद सर्दियों में 15 दिनों के बाद और गर्मियों में हर 5-7 दिनों में सिंचाई करें.
फसल की कटाई: नाशपाती के फलों को किस्म के अनुसार जून से सितंबर के बीच तोड़ा जाता है.
एक पेड़ का उत्पादन और कमाई
औसत उत्पादन: 150 किलो (1.5 क्विंटल)
औसत बाजार भाव: ₹80 प्रति किलो
एक पेड़ से कमाई: 150 × 80 = ₹12,000
एक एकड़ में पेड़ों की संख्या
नाशपाती के पेड़ के लिए आमतौर पर 10x10 फीट की दूरी रखी जाती है।
इस हिसाब से एक एकड़ (लगभग 43560 स्क्वायर फीट) में करीब 400 पेड़ लगाए जा सकते हैं।
एक एकड़ की कुल सालाना कमाई
400 × ₹12,000 = करीब ₹48,00,000 (लगभग 48 लाख रुपए सालाना)
यह कैलकुलेशन आदर्श परिस्थितियों पर आधारित है — अच्छे मौसम, पौधों की सेहत, सही खाद-पानी और मार्केट रेट स्थिर रहने की स्थिति में.
असल कमाई लागत, खराब मौसम, रोग और मार्केट उतार-चढ़ाव के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है.
और इसका एक बार पौधा लगाकर हर सला कमाई कर सकते हैं.कुल मिलाकर, कम लागत, अच्छी कीमत ये फसल आपको मालामाल बना सकती है.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)
5 FAQs:
नाशपाती का पौधा कितने में मिलता है?
बाजार में नाशपाती का पौधा लगभग ₹5 से शुरू हो जाता है.
एक पौधे से कितनी पैदावार होती है?
सही देखभाल से एक पौधा सालाना 1–2 क्विंटल फल दे सकता है.
फलों की तुड़ाई कब शुरू होती है?
पौधा लगाने के लगभग 6 साल बाद फलों की पैदावार शुरू हो जाती है.
क्या नाशपाती की खेती महंगी है?
नहीं, यह कम लागत वाली खेती है, जिसमें जैविक खाद और देखभाल से अच्छा मुनाफा मिलता है.
नाशपाती की बाजार मांग कैसी है?
नाशपाती की देशी और विदेशी बाजार में सालभर अच्छी मांग रहती है.