बिहार सरकार का तोहफा: अपनी छत को बनाएं 'मिनी खेत', मिलेगी 75% सब्सिडी ,ऐसे करें फटाफट आवेदन

जमीन नहीं है तो छत को ही अब खेत बना लीजिए. असल में बिहार सरकार की रूफटॉप गार्डनिंग स्कीम के तहत 75% तक सब्सिडी (₹45,000) मिल रही है.तो जानिए कौन कर सकता है आवेदन, किन शहरों में मिलेगी सुविधा और कैसे घर बैठे उगाएं ताजी जैविक सब्जियां.
बिहार सरकार का तोहफा: अपनी छत को बनाएं 'मिनी खेत', मिलेगी 75% सब्सिडी ,ऐसे करें फटाफट आवेदन

Bihar terrace garden subsidy

अक्सर शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोगों की एक ही शिकायत होती है कि काश थोड़ा सा जमीन का टुकड़ा होता, तो अपने घर की सब्जी खुद उगाते. लेकिन अब यह सपना बिना खेत के भी पूरा हो सकता है. असल में बिहार सरकार ने शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रूफटॉप गार्डनिंग योजना शुरू की है. यानी कि अब आपकी घर की छत ही आपका छोटा सा खेत बन सकती है, और खास बात यह है कि सरकार इसके लिए 75% तक सब्सिडी भी दे रही है.

क्या है रूफटॉप गार्डनिंग योजना?

  • इस स्कीम का लक्ष्य शहरों में हरियाली बढ़ाना है.
  • लोगों को ताजी और जैविक फल-सब्जियां उपलब्ध कराना इसका मकसद है.
  • बढ़ते प्रदूषण के बीच यह पहल काफी अहम मानी जा रही है.
  • सरकार चाहती है कि लोग अपनी छत पर खेती करें.
  • इससे घर का खर्च कुछ हद तक कम हो सकता है.
  • इसके साथ ही पर्यावरण को भी बड़ा फायदा मिलेगा.
Add Zee Business as a Preferred Source

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

स्कीम के तहत छत पर बागवानी करने के लिए एक यूनिट की लागत करीब 60,000 रुपये तय की गई है.असल में इस पर सरकार 75% यानी अधिकतम 45,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. बाकी राशि लाभार्थी को खुद लगानी होगी.असल में इस यूनिट में फार्मिंग बेड, मिट्टी, खाद, बीज और जरूरी संरचना शामिल होती है, ताकि छत पर सेफ्टी और सही तरीके से खेती की जा सके.

किन शहरों में मिल रहा है लाभ?

  • फिलहाल यह योजना बिहार के कुछ चुनिंदा शहरों में लागू है.
  • पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, बिहटा और खगौल के लोग आवेदन कर सकते हैं.
  • भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर के लोग भी उठा सकते हैं फायदा.
  • केवल शहरी इलाकों के निवासी ही इसका लाभ ले सकते हैं.
  • आगे चलकर इसे अन्य शहरों में भी बढ़ाया जा सकता है.
agri

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • अगर आपके पास अपना घर है या आप अपार्टमेंट में फ्लैट में रहते हैं
  • छत पर कम से कम 300 वर्ग फीट की खाली जगह हो.
  • 300 वर्ग फीट वाले योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • छत मजबूत और सेफ हो ताकि फार्मिंग बेड का वजन संभाल सके.

क्या-क्या उगा सकते हैं?

रूफटॉप गार्डनिंग के जरिए टमाटर, भिंडी, मिर्च, लौकी, धनिया, पालक जैसी रोजमर्रा की सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं, इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, नींबू, अमरूद जैसे छोटे फलदार पौधे भी लगाए जा सकते हैं.हालांकि कई लोग सजावटी फूल भी लगाते हैं, जिससे घर की खूबसूरती बढ़ती है.

पर्यावरण को भी मिलेगा फायदा

  • छत पर पौधे लगाने से घर का तापमान कुछ हद तक कम रहता है.
  • इससे गर्मियों में एसी और कूलर हम होने से बिजली की बचत होती है.
  • पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर हवा को शुद्ध करते हैं
  • शहरों में बढ़ते कंक्रीट के जंगल के बीच यह पहल राहत की तरह है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल [https://horticulture.bihar.gov.in/](https://horticulture.bihar.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.अप्लाई करने के दौरान जरूरी दस्तावेज और छत की जानकारी देनी होगी. जी हां चयन के बाद विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाएगा और फिर सब्सिडी के साथ यूनिट मौजूद कराई जाएगी.

agri

क्यों है यह योजना खास?

  • अब लोग जैविक खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.
  • मार्केट में मिलने वाली सब्जियों में केमिकल और कीटनाशकों का डर रहता है.

घर की छत पर ही कर सकेंगे खेती

कुल मिलाकर अब इतना तो साफ है कि अगर आपके पास जमीन नहीं है तो भी मायूस होने की जरूरत नहीं है.असल में आपकी छत ही अब आपका खेत बन सकती है. सरकार की इस योजना का फायदा उठाकर आप अपने परिवार को ताजा, शुद्ध और पौष्टिक भोजन दे सकते हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 रूफटॉप गार्डनिंग योजना क्या है?

यह योजना घर की छत पर फल-सब्जी उगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी देने की पहल है

Q2 कितनी सब्सिडी मिलती है?

60,000 रुपये की यूनिट पर 75% यानी अधिकतम 45,000 रुपये तक अनुदान मिलता है

Q3 किन शहरों में योजना लागू है?

पटना, दानापुर, फुलवारी, बिहटा, खगौल, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में

Q4 आवेदन कैसे करें?

बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा

Q5 आवेदन के लिए क्या शर्त है?

आवेदक के पास 300 वर्ग फीट की मजबूत और खाली छत होनी चाहिए

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6