Kharif Crops: धान, दलहन और श्री अन्न की खेती का रकबा बढ़ा, तिलहन की बुवाई में गिरावट

Kharif Crops: सभी खरीफ फसलों की बुवाई का कुल रकबा बढ़कर 20 जून 2025 तक 137.84 लाख हेक्टेयर हो गया है.
Kharif Crops: धान, दलहन और श्री अन्न की खेती का रकबा बढ़ा, तिलहन की बुवाई में गिरावट

Kharif Crops: कृषि मंत्रालय ने 20 जून, 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई का आंकड़ा जारी किया है. आंकड़े के मुताबिक धान और दलहन की खेती का रकबा बढ़ा है जबकि तिलहन की बुवाई में गिरावट आई है. गन्ने के रकबे में मामूली बढ़त है, तो वहीं कपास में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सभी खरीफ फसलों की बुवाई का कुल रकबा बढ़कर 20 जून 2025 तक 137.84 लाख हेक्टेयर हो गया है.

धान का रकबा बढ़ा

चालू खरीफ सीजन (Kharif Season) में अब तक धान की बुवाई 58 फीसदी बढ़कर 13.22 लाख हेक्टेयर हो गई है. पिछले साल की समान अवधि में 8.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई हुई थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

दलहन की खेती का रकबा बढ़ा

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कृषि विभाग ने खरीफ फसलों (ग्रीष्म-बुवाई) के तहत 20 जून, 2025 तक खेती के रकबे में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी है. इस अवधि में दलहन की खेती का रकबा 6.63 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 9.44 लाख हेक्टेयर हो गया है.

मोटे अनाज का रकबा बढ़ा, तिलहन का घटा

मोटे अनाज यानी ‘श्री अन्न’ की बुवाई का रकबा एक साल पहले की अवधि के 14.77 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 18.03 लाख हेक्टेयर हो गया है. गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन खेती का रकबा पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.89 लाख हेक्टेयर के मुकाबले घटकर 5.38 लाख टन रह गया है.

गन्ने की बुवाई बढ़ी

गन्ने की बुवाई भी अब तक थोड़ा अधिक यानी 55.07 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में बुवाई का रकबा 54.88 लाख हेक्टेयर था.

कपास खेती का रकबा बढ़ा

कपास खेती का रकबा 29.12 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 31.25 लाख हेक्टेयर हो गया है. सभी खरीफ फसलों की बुवाई का कुल रकबा बढ़कर 20 जून 2025 तक 137.84 लाख हेक्टेयर हो गया है जो एक साल पहले की समान अवधि में 124.88 लाख हेक्टेयर था.

अब पटरी पर लौट आया मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ समय के ठहराव के बाद अब पटरी पर लौट आया है और देश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ रही है. मौसम विभाग ने इस साल कुल मानसून के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6