&format=webp&quality=medium)
Kharif Crops Sowing: रिसर्च फर्म इक्रा के मुताबिक चालू सत्र में खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल के स्तर से पर्याप्त ज्यादा हो सकती है. इक्रा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि अनुकूल मानसून (Monsoon) की मदद से, सामान्य बुवाई क्षेत्र के 76 फीसदी पर खरीफ की बुवाई पूरी हो चुकी है और जुलाई 2025 तक इसमें सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
जून और जुलाई के बरसात के महीनों में बोई जाने वाली खरीफ फसलें मुख्य रूप से मूंग (Moong), चावल (Paddy) और मक्का (Maize) हैं.
ये भी पढ़ें- हेडमास्टर से बने किसान! रिटायरमेंट के बाद इस तकनीक से शुरू की खेती, प्रति एकड़ ₹2-3 लाख तक कमाई
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त और सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का मौसम विभाग का पूर्वानुमान खरीफ फसलों की निरंतर बुवाई के लिए अच्छा संकेत है, और जलाशयों के भर जाने से अक्टूबर से मार्च तक रबी सत्र के दौरान भी बुवाई को बढ़ावा मिलेगा.
India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?
इक्रा (ICRA) की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2025 के दौरान भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पूरे दक्षिण-पश्चिम मानसून सत्र के दौरान बारिश की मात्रा दीर्घावधि औसत (LPA) के 106 फीसदी से ज्यादा होने का अनुमान है.
इक्रा का अनुमान है कि 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन (Fish Farming) में सकल मूल्य वर्धित (GVA) ग्रोथ लगभग 4.5 फीसदी होगी. साथ ही, वास्तविक ग्रामीण मजदूरी में बढ़ोतरी जनवरी 2025 के शून्य स्तर से बढ़कर मई 2025 में 4 फीसदी हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे ग्रामीण उपभोग मांग को बढ़ावा मिलेगा.
1 अगस्त 2025 से बदली 12 चीजें, आपकी जेब पर सीधा असर!
Q1. खरीफ फसलें कब बोई जाती हैं?
Ans: खरीफ फसलें मुख्य रूप से मानसून की शुरुआत (जून-जुलाई) में बोई जाती हैं.
Q2. खरीफ की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
Ans: भारत में खरीफ की प्रमुख फसलें मूंग (Moong), धान (Paddy) और मक्का (Maize) हैं.
VIDEO-August 2025 Bank Holiday: देखें 15 छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Q3. चालू खरीफ सत्र (2025) में बुवाई का क्या हाल है?
Ans: रिसर्च फर्म ICRA के अनुसार, 2025 के खरीफ सत्र में सामान्य बुवाई क्षेत्र का 76% हिस्सा कवर किया जा चुका है, और जुलाई तक इसमें 4% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है.
Q4. क्या मानसून इस बार सामान्य से अच्छा रहा है?
Ans: हां, जुलाई 2025 में भारत में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है और अनुमान है कि पूरे दक्षिण-पश्चिम मानसून सत्र में बारिश दीर्घावधि औसत (LPA) से 106% ज्यादा हो सकती है.
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?
Q5. क्या इससे रबी फसलों को भी फायदा होगा?
Ans: हां, अगस्त-सितंबर में अधिक वर्षा और जलाशयों के भर जाने से अक्टूबर से मार्च तक रबी फसलों की बुवाई को भी बढ़ावा मिलेगा.