धान किसानों को बड़ी राहत! झारखंड सरकार देगी MSP से ऊपर 81 रुपये/क्विंटल बोनस, 48 घंटे में भुगतान का वादा

Paddy MSP: राज्य सरकार के बोनस को जोड़ने पर किसानों को अब 2,450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा. इसका मतलब है कि किसानों को झारखंड सरकार से 81 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे.
धान किसानों को बड़ी राहत! झारखंड सरकार देगी MSP से ऊपर 81 रुपये/क्विंटल बोनस, 48 घंटे में भुगतान का वादा

Jharkhand Cabinet Decision: झारखंड सरकार (Jharkhand Govt) ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर 81 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस मंजूर किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया.

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि धान खरीद पर बोनस के लिए कुल 48.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

किसानों को अब मिलेगा इतना भाव

Add Zee Business as a Preferred Source

केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए धान का एमएसपी 2,369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. राज्य सरकार के बोनस को जोड़ने पर किसानों को अब 2,450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा. इसका मतलब है कि किसानों को झारखंड सरकार से 81 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे.

paddy msp

48 घंटे में भुगतान का वादा

सरकार ने किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बड़ा बदलाव किया है. अब सरकारी खरीद वाले धान का भुगतान किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त किया जाएगा. भुगतान खरीद के 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा, जबकि विशेष परिस्थितियों में यह अवधि एक हफ्ते तक बढ़ाई जा सकती है.

कैबिनेट के अन्य फैसले

सिविल सेवा तैयारी के लिए ₹1.5 लाख की सहायता

  • बैठक में युवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. सिविल सेवाओं में जाने की इच्छा रखने वाले एससी–एसटी उम्मीदवारों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दिया गया है.
  • साथ ही, इस योजना का फायदा उठाने के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को भी 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा.

paddy msp

33 प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट ने 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी. इनमें राज्य के उत्सवों से जुड़ी गाइडलाइन में संशोधन भी शामिल है. अब राज्य उत्सवों को दो श्रेणियों पर्यटन और संस्कृति में बांटा गया है. पर्यटन श्रेणी के उत्सवों पर अधिकतम 80 लाख रुपये, जबकि सांस्कृतिक उत्सवों पर अधिकतम 70 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है.

इन फैसलों से एक ओर किसानों की आय में बढ़ोतरी की कोशिश को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राज्य की युवा प्रतिभाओं को सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहतर सहायता मिलेगी.

paddy msp

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

1. धान पर कुल मूल्य कितना तय किया गया है?
एमएसपी और बोनस को मिलाकर धान का कुल मूल्य ₹2,450 प्रति क्विंटल तय किया गया है.

2. झारखंड सरकार धान पर कितना बोनस दे रही है?
राज्य सरकार केंद्र के एमएसपी के अलावा ₹81 प्रति क्विंटल का बोनस देगी.

3. यह बोनस किस वित्त वर्ष के लिए मान्य है?
यह बोनस वित्त वर्ष 2025-26 में धान की खरीद के लिए मान्य है.

4. धान का भुगतान कब तक किया जाएगा?
किसानों को सरकारी खरीद वाले धान का भुगतान 48 घंटे के अंदर एकमुश्त किया जाएगा.

5. SC/ST सिविल सेवा उम्मीदवारों को अब कितनी सहायता राशि मिलेगी?
सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले एससी-एसटी उम्मीदवारों को सहायता राशि ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6