Kisan Drone: IoTechWorld ने एग्री ड्रोन के लिए स्विटजरलैंड की कंपनी के साथ की साझेदारी, 3 हजार Drone बेचने का लक्ष्य

Kisan Drone: सटीक कृषि में खेती प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी-अनुकूल नजरिया अपनाया जाता है. इसमें खेतों एवं फसलों की जरूरतों का निरीक्षण, माप और विश्लेषण किया जाता है. इससे उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलती है.
Kisan Drone: IoTechWorld ने एग्री ड्रोन के लिए स्विटजरलैंड की कंपनी के साथ की साझेदारी, 3 हजार Drone बेचने का लक्ष्य

(File Image)

Kisan Drone: ड्रोन मैन्युफैक्चरर आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन (IoTechWorld Avigation) ने भारत में संयुक्त रूप से सटीक कृषि समाधान पेश करने के लिए स्विट्जरलैंड स्थित पिक्स4डी (Pix4D) के साथ साझेदार की है. Pix4D एडवांस एग्री मैपिंग में इस्तेमाल होने वाली फोटोग्रामेट्री सॉफ्टवेयर तकनीक में विशेषज्ञता रखती है.

सटीक कृषि में खेती प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी-अनुकूल नजरिया अपनाया जाता है. इसमें खेतों एवं फसलों की जरूरतों का निरीक्षण, माप और विश्लेषण किया जाता है. इससे उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलती है.

3 हजार ड्रोन बेचने का लक्ष्य

एग्री केमिकल्स फर्मों और कृषि विश्वविद्यालयों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 3,000 ड्रोन की बिक्री का लक्ष्य रखा है. आयोटेकवर्ल्ड की स्थापना दीपक भारद्वाज और अनूप उपाध्याय ने वर्ष 2017 में की थी.

आयोटेकवर्ल्ड एविएशन (IoTechWorld Avigation) ने हाल ही में अग्रणी उर्वरक कंपनी इफको (IFFCO) को 500 ड्रोन की आपूर्ति करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. साल की शुरुआत में इसने देश भर में कृषि उद्देश्यों के लिए ड्रोन (Drones) छिड़काव के लिए सिंजेंटा इंडिया के साथ भी साझेदारी की थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6