Fruit Export: भारत ने अमेरिका को दिया ये सुझाव, फल, मसाला निर्यातकों को होगा फायदा

Food Radiation: खाद्य पदार्थों के रेडिएशन से उसमें उपस्थित सूक्ष्मजीव, जीवाणु, विषाणु और कीट आदि नष्ट हो जाते हैं.
Fruit Export: भारत ने अमेरिका को दिया ये सुझाव, फल, मसाला निर्यातकों को होगा फायदा

(Image- Freepik)

India-US: भारत ने अमेरिका से आम (Mango) आदि फलों के रेडिएशन के लिए घरेलू प्रयोगशालाओं को अनुमति देने को कहा है. इससे निर्यातकों को एडिशनल ट्रेड कॉस्ट्स में कटौती करने में मदद मिलेगी. निर्यातकों को वर्तमान में अमेरिकी बंदरगाहों पर रेडिएशन करना पड़ता है, जिससे खेप की अस्वीकृति की स्थिति में लागत और अनिश्चितता बढ़ जाती है. खाद्य पदार्थों के रेडिएशन से उसमें उपस्थित सूक्ष्मजीव, जीवाणु, विषाणु और कीट आदि नष्ट हो जाते हैं. यह मुद्दा 12 जनवरी को यहां 14वीं भारत-अमेरिका व्यापार नीति प्लेटफॉर्म (TPF) की बैठक में उठाया गया था.

अधिकारी ने कहा, हमने फलों के रेडिएशन का मुद्दा उठाया जो वे अपने तट पर करते हैं. इसे यहां होने दें. वे भारतीय प्रयोगशालाओं को ऐसा करने की अनुमति दे सकते हैं. इससे एक तरह से व्यापार लागत कम हो जाएगी. वहीं शोध संस्थान जीटीआरआई के को-फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि निर्यात से पहले भारत में रेडिएशन करना बेहतर तरीका है. भारत में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जो अमेरिकी आयात जरूरतों को पूरा कर सकती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत में रेडिएशन सुविधाएं गुजरात (गुजरात एग्रो गामा रेडिएशन सुविधा, अहमदाबाद), महाराष्ट्र (अंबरनाथ में गामा रेडिएशन सेवाएं और मुंबई में एग्रोसर्ज इरेडियेटर्स (इंडिया), तेलंगाना (गामा एग्रो-मेडिकल प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पशमिलाराम) और तमिलनाडु (कायथार में गामा टेक इंडिया) में हैं.

इन चीजों के एक्सपोर्ट के लिए रेडिएशन की जरूरत

ताजे आम (Mangoes), अंगूर (Grapes), अनार (Pomegranates), मसाले (Spices) के अलावा कुछ हस्तशिल्प, फर्नीचर और खाल और त्वचा जैसे पशु उत्पाद को रेडिएशन की जरूरत होती है. उन्होंने कहा, भारतीय आम अपनी मिठास और स्वाद के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनमें फ्रूट फ्लाई पाई जाती हैं जो अमेरिकी कृषि के लिए खतरा पैदा करती हैं. रेडिएशन फल की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना इन कीटों को खत्म करने में मदद करता है. इसी तरह, भारत के अंगूर फ्रूट फ्लाई और अन्य संगरोध कीटों को ले जा सकते हैं. अमेरिका में सुरक्षित प्रवेश के लिए रेडिएशन उन्हें प्रभावी ढंग से कीटाणुरहित करता है.

अनार के बारे में, श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय अनार के रसीले दाने एक लोकप्रिय व्यंजन हैं, लेकिन वे मिलीबग्स और अन्य कीड़ों से संक्रमित हो सकते हैं. रेडिएशन सुनिश्चित करता है कि वे अमेरिका में कीट-मुक्त पहुंचे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6