PM-Kisan: 20वीं किस्त खाते में आएगी या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

हर बार की तरह किसानों के मन में सवाल है कि क्या उनके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं? बता दें, आपका नाम अगर लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary List) में है तो जरूर आएंगे. जानिए कैसे चेक करें लिस्ट
PM-Kisan: 20वीं किस्त खाते में आएगी या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार जल्द ही योजना की 20वीं किस्त जारी करने वाली है, जिसके तहत एलिजिबल किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. आपका नाम बेनिफिशयरी लिस्ट में है या नहीं? नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक करें.

हर बार की तरह किसानों के मन में सवाल है कि क्या उनके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं? बता दें, आपका नाम अगर लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary List) में है तो जरूर आएंगे. इसके लिए आपका स्टेटस 'एक्टिव' होना जरूरी है. e-KYC जरूरी है और Land Seeding भी वेरिफ्राई होनी चाहिए, अगर वेरिफाई नहीं है तो आपका नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है. लेकिन आप चिंता न करें. आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही कुछ ही मिनटों में ये चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और आपकी किस्त का क्या स्टेटस क्या है. इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बेनिफिशयरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं

Add Zee Business as a Preferred Source
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • “Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary List” पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • Get Report पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

अपने स्टेटस में ये 3 चीजें जरूर चेक करें

  • e-KYC Status: इसके आगे 'Yes' लिखा होना चाहिए. अगर 'No' लिखा है, तो आपकी किस्त रुक जाएगी.
  • Land Seeding: इसके आगे भी 'Yes' होना अनिवार्य है. 'No' का मतलब है कि आपके जमीन के कागजात वेरिफाई नहीं हुए हैं.
  • Aadhaar Bank Account Seeding Status: इसके आगे 'Yes' का मतलब है कि आपका बैंक खाता DBT के लिए तैयार है. अगर 'No' है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा.

अगर 'No' लिखा है तो क्या करें?

  • e-KYC के लिए: नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं या PM-KISAN ऐप से खुद करें.
  • Land Seeding के लिए: अपने स्थानीय कृषि अधिकारी या पटवारी/लेखपाल से संपर्क करें.
  • Aadhaar Seeding के लिए: अपनी बैंक शाखा या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाते को आधार NPCI से लिंक कराएं.

FAQs

1. अगर मुझे मेरा रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो मैं अपना स्टेटस कैसे देखूं?

जवाब: 'Beneficiary Status' पेज पर ही 'Know your registration no.' का लिंक होता है. इस पर क्लिक करके आप अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर सकते हैं

2: वेबसाइट काम नहीं कर रही है या बहुत धीमी है, तो क्या करें?

जवाब: किस्त जारी होने के समय वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है. आप सुबह जल्दी या देर रात में प्रयास कर सकते हैं. आप PM-KISAN मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

3: मेरा नाम लिस्ट में है और स्टेटस में सब कुछ 'Yes' है, फिर भी पैसा नहीं आया. क्यों?

जवाब: कभी-कभी बैंक सर्वर की समस्या या गलत IFSC कोड की वजह से पैसा अटक जाता है. कुछ दिन इंतजार करें और फिर अपने बैंक से संपर्क करें. आप PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-23381092 पर भी शिकायत कर सकते हैं.

4: क्या मैं ये प्रक्रिया एक साधारण फीचर फोन से कर सकता हूं?

जवाब: नहीं, इसके लिए एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर की जरूरत पड़गी, जिसमें इंटरनेट चलता हो, क्योंकि ये प्रोसेस वेबसाइट के माध्यम से होता है. आप किसी CSC सेंटर या अपने किसी जानकार की मदद ले सकते हैं.

5: मुझे कितनी बार अपना स्टेटस चेक करना चाहिए?

जवाब: आपको हर किस्त आने से लगभग 15-20 दिन पहले एक बार अपना स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि अगर कोई कमी हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6