नौकरी छोड़ शुरू करें ये 'पैसा बरसाने' वाली खेती, 4 महीने में 4 लाख का प्रॉफिट देने का है जैकपॉट! उगाने और मुनाफे पूरा गणित समझें किसान

लहसुन की खेती किसानों के लिए तेजी से बढ़ता मुनाफे वाला बिजनेस बन रही है. सही समय, सही किस्म और स्मार्ट तकनीक से एक सीजन में लाखों की कमाई संभव है.तो फिर जानिए पूरी लागत, पैदावार और प्रॉफिट का गणित.
नौकरी छोड़ शुरू करें ये 'पैसा बरसाने' वाली खेती, 4 महीने में 4 लाख का प्रॉफिट देने का है जैकपॉट! उगाने और मुनाफे पूरा गणित समझें किसान

Garlic Farming Business Idea: अगर खेती को सही प्लानिंग और प्रोसेस से किया जाए तो किसान को मालामाल बनाने से कोई रोक नहीं सकता है. जी हां यही कारण है कि भारत में खेती अब सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि 'स्मार्ट बिजनेस' बन चुकी है.तो अगर आप भी खेती से मोटा पैसा कमाना चाहते हैं, फिर तो लहसुन (Garlic) आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. पिछले कुछ सालों में लहसुन के भाव ने जो आसमान छुआ है, उसने कई किसानों को रातों-रात लखपति बना दिया है. इसे अब किसान "सफेद सोना" (White Gold) कहने लगे हैं.

हालांकि अगर आप सही तकनीक, प्रोसेस और सही समय पर लहसुन की खेती करेंगे, तो फिर एक सीज़न में ही आपकी किस्मत बदल सकती है. अब आइए, आसान भाषा में समझते हैं खेती का तरीका, लागत और मुनाफे का पूरा पक्का हिसाब. हम समझेंगे कैसे 3 से 4 महीने में पैदा होने वाली इस फसल से किसान 3 से 4 लाख तक का ही मुनाफा कमा सकते हैं.

कब और कैसे करें बुवाई?

Add Zee Business as a Preferred Source

लहसुन की खेती के लिए रबी का मौसम (सर्दी) सबसे बेस्ट होता है.
सही समय: अक्टूबर से दिसंबर का महीना बुवाई के लिए बेस्ट है.
मिट्टी: इसके लिए दोमट मिट्टी (Loamy Soil) सबसे अच्छी मानते हैं.

खेती का तरीका: इन बातों का रखें ध्यान

खेत की तैयारी: सबसे पहले खेत की 2-3 बार गहरी जुताई करें.
खाद: अच्छी फसल के लिए गोबर की खाद का यूज करें.
बीज: एक एकड़(acres) खेत के लिए करीब 2 से 2.5 क्विंटल लहसुन की कलियों (बीज) की जरूरत पड़ती है.

मुनाफे का पूरा कैलकुलेशन (Cost vs Profit Calculation)

यही वह हिस्सा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे, तो चलिए एक औसत अनुमान लगाते हैं 1 एकड़ जमीन पर लगाते हैं-

1. इन्वेस्टमेंट
बीज का खर्च: अगर बीज 10,000 से 15,000 रुपये क्विंटल है, तो 2.5 क्विंटल का खर्च लगभग 30,000 से 40,000 रुपये.
खाद, दवाई और जुताई: करीब 15,000 से 20,000 रुपये.
मजदूरी और सिंचाई: करीब 10,000 रुपये.
टोटल कास्ट: करीब 60,000 से 70,000 रुपये (प्रति एकड़).

2. पैदावार (Production)

अगर आप अच्छी किस्म (जैसे रियावन) लगाते हैं और मौसम साथ देता है, तो एक एकड़ में 40 से 50 क्विंटल तक लहसुन निकल सकता है.

3. कमाई (Net Profit)

मार्केट का रेट ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन प्रॉफिट कैलकुलेशन समझिए-

कम से कम रेट: अगर रेट 40 रुपये किलो (4,000/क्विंटल) भी मिला -> 50 क्विंटल x 4,000 = 2 लाख रुपये.
औसत रेट: अगर रेट 80-100 रुपये किलो (8,000/क्विंटल) रहा 50 क्विंटल x 8,000 = करीब 4 लाख रुपये.
जैकपॉट भाव: कभी-कभी लहसुन 150-200 रुपये किलो तक बिक जाता है,तो फिर ऐसे में कमाई 7 से 8 लाख रुपये तक जा सकती है.
मुनाफा: अगर हम औसत कमाई (4 लाख) में से लागत (70 हजार) निकाल दें, तो भी 3.30 लाख रुपये का टोटल प्रॉफिट केवल 4-5 महीने में हो सकता है.

agri
भावरेट (₹/किलो)प्रोडक्शन(क्विंटल)कुल बिक्री
न्यूनतम भाव₹4050₹2,00,000
औसत भाव₹80–10050₹4,00,000 (करीब)
जैकपॉट भाव₹150–20050₹7–8 लाख
कुल लागतऔसत कमाईशुद्ध मुनाफासमय अवधि
₹70,000₹4,00,000₹3,30,0004–5 महीने

क्यों खास है लहसुन की खेती?

लंबी लाइफ: लहसुन जल्दी खराब नहीं होता है और अगर रेट कम हैं, तो आप इसे महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और दाम बढ़ने पर बेच सकते हैं.
हमेशा डिमांड: हर घर की रसोई में इसकी जरूरत है, मंदी का इस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है.
प्रोसेसिंग का मौका: आप लहसुन का पेस्ट या पाउडर बनाकर भी बेच सकते हैं, जिससे मुनाफा दोगुना हो जाता है.

किसान के लिए सुपरहिट है लहसुन

लहसुन की खेती एक धैर्य और समझदारी का खेल है.तो अगर आप रिस्क लेने की हिम्मत रखते हैं और मार्केट के रेट पर नजर रखते हैं, तो यह खेती आपको कम समय में फाइनेंशियल रूप से मजबूत बना सकती है.(नोट: खेती में मुनाफा बाजार भाव और मौसम पर निर्भर करता है। निवेश से पहले स्थानीय कृषि विभाग से सलाह जरूर लें)

agri

लहसुन की खेती से जुड़े 5 FAQs

Q1. भारत में लहसुन की खेती का सही समय कौन सा है?
उत्तर: लहसुन की बुवाई के लिए अक्टूबर से नवंबर का समय सबसे बेहतर माना जाता है.

Q2. एक एकड़ में लहसुन की खेती से कितनी कमाई हो सकती है?
उत्तर: एक एकड़ में औसतन 3 से 7 लाख रुपये तक की कमाई संभव है, जो बाजार भाव पर निर्भर करती है.

Q3. लहसुन की खेती में प्रति एकड़ कितनी लागत आती है?
उत्तर: लहसुन की खेती में प्रति एकड़ करीब 60,000 से 70,000 रुपये तक खर्च आता है.

Q4. लहसुन की सबसे अच्छी किस्में कौन सी हैं?
उत्तर: रियावन, जी-282 और यमुना सफेद लहसुन की सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्में हैं.

Q5. क्या लहसुन की खेती में ज्यादा जोखिम होता है?
उत्तर: बाजार भाव और मौसम का असर रहता है, लेकिन सही स्टोरेज और बिक्री रणनीति से जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6