डीजल की टंकी फुल कराने का झंझट खत्म, ये 5 तरीके अपनाएं और फिर ट्रैक्टर का खर्चा हो जाएगा आधा!

अगर आप बढ़ते डीजल खर्च से परेशान हैं और ट्रैक्टर खेती में आपका साथी है, तो अब सतर्क होने का टाइम आ चुका है. कुछ आसान टिप्स ऐसे होते हैं जिनको अपनाकर आप डीजल की बड़ी बचत कर सकते हैं और मुनाफा भी बढ़ा सकते हैं. तो ऐसे ट्रैक्टर का डीजल बचाने वाले 5 टिप्स जानेंगे.
डीजल की टंकी फुल कराने का झंझट खत्म, ये 5 तरीके अपनाएं और फिर ट्रैक्टर का खर्चा हो जाएगा आधा!

अगर आप भी खेती में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं और बढ़ते डीजल खर्च से परेशान हैं, तो अब समय है थोड़ा समझदारी से काम लेने का, जी हां ट्रैक्टर के डीजल खर्च को अगर कम करना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए. जी हां कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनसे ना सिर्फ डीजल खर्च घटेगा, बल्कि खेती में उत्पादन और मुनाफा भी बढ़ सकता है.

असल में बढ़ते डीजल दामों ने किसानों की चिंता को भी बढ़ाया है. असल में ट्रैक्टर की खपत अब जेब पर भारी पड़ने लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्मार्ट टिप्स फॉलो करके किसान ट्रैक्टर का माइलेज बढ़ाकर डीजल की बचत कर सकते हैं? जी हां 5 ऐसे आसान लेकिन दमदार तरीके हैं जो ट्रैक्टर का डीजल कम खर्च का बताएंगे,तो चलिए ऐसे ही 5 टिप्स को हम सिंपल शब्दों में जानेंगे.

ट्रैक्टर की सही टाइम पर सर्विस

Add Zee Business as a Preferred Source

ट्रैक्टर की सर्विसिंग को नजरअंदाज करना किसानों की जेब पर असर डाल सकता है. जैसे बाकी वाहनों का मेंटेनेंस जरूरी होता है, वैसे ही ट्रैक्टर के लिए भी नियमित सर्विसिंग सबसे जरूरी मानी जाती है. तो अगर इंजन सही कंडीशन में नहीं होगा तो ट्रैक्टर जरूरत से ज्यादा डीजल खर्च करेगा.तो इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और डीजल फिल्टर को समय-समय पर चेक करवाकर बदलवाना भी जरूरी है.

सही गेयर का यूज

अगर आप ट्रैक्टर चलाते हैं तो फिर गियर का सही चुनाव करना डीजल की खपत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. किसान ट्रैक्टर को हल्के काम में भी भारी गियर में चलाने की अक्सर गलती करते हैं या भारी लोड में हल्के गियर में चलाते हैं, जिस कारण से इंजन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे ना केवल डीजल की खपत बढ़ती है, बल्कि इंजन की लाइफ भी घटती है.हमेशा कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क देने वाले गियर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे ट्रैक्टर स्मूथ चलता है और डीजल की बचत भी होती है.

ट्रैक्टर स्टार्ट ना छोड़ें

अगर ट्रैक्टर से कोई काम नहीं कर रहे हैं और वो खड़ा है और आप उसे स्टार्ट ही छोड़ देते हैं, तो वह बिना कोई काम किए भी डीजल की खपत बढ़ाएगा. असल में किसान खेत में काम के बीच थोड़े समय के लिए ट्रैक्टर चालू ही छोड़ देते हैं, जो एक आम लेकिन महंगी गलती है. अगर ब्रेक लेना है, तो इंजन जरूर बंद कर दें.

ट्रैक्टर की हवा

बहुत से किसान इस छोटे लेकिन अहम पॉइंट को नजरअंदाज कर देते हैं. जी हां अगर आपके ट्रैक्टर के टायरों में हवा कम या ज्यादा होगी, तो ट्रैक्टर को जरूरत से अधिक ताकत लगानी पड़ेगी, जिससे इंजन पर जोर पड़ेगा और डीजल की खपत बढ़ेगी. तो हमेशा खेत में काम शुरू करने से पहले और काम खत्म होने के बाद हवा जरूर चेक करें.

सही चलाकार बचाएं डीजल

खेत में बिना योजना के काम शुरू करना डीजल की बर्बादी और समय की खपत दोनों का कारण बनता है.यानी कि जब भी किसान ट्रैक्टर से जुताई या बुवाई करते हैं तो कोई स्पष्ट दिशा या पैटर्न नहीं होता, तो ट्रैक्टर कई बार बिना जरूरत के चक्कर लगाता है, जिससे ईंधन खर्च बढ़ता है, इसलिए खेती शुरू करने से पहले खेत की आकृति और दिशा के अनुसार एक स्मार्ट वर्किंग प्लान बनाएं जिससे कम डीजल में पूरा हो सके.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6