&format=webp&quality=medium)
Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी है. यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. गाय या भैंस की मृत्यु पर ₹55 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. जबकि पशुघर के निर्माण के लिए ₹50 हजार की सहायता मिलेगी.
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष राहत पैकेज के तहत पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया गया है. आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 12,500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है.
ये भी पढ़ें- 'नोट छापने की मशीन' है ये खेती! सिर्फ 5-6 महीनों में पीट देंगे पैसा, बाजार में है भारी डिमांड
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
गौशाला के क्षतिग्रस्त होने पर अब 10,000 रुपये के स्थान पर 50,000 रुपये और किरायेदारों को सामान की हानि पर 50,000 रुपये और मकान मालिक को 70,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- 'करोड़पति' बनाने वाली है ये खेती! बरसात में शुरू करें बागवानी, सरकार भी देगी 50 हजार रुपये

इसके अलावा, जिला शिमला के रोहडू तहसील के मेंहदली में दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड के पक्ष में भूमि आवंटन करने को मंजूरी दी.

प्री-बीआईएस, बीएस-1 और बीएस-2 उत्सर्जन मानकों में आने वाले वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से स्क्रैप करने वाले मालिकों को मोटर वाहन कर में 50 फीसदी छूट देने को मंजूरी दी.
राज्य सरकार का यह कदम आपदा से जूझ रहे परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है. इससे न केवल प्रभावित लोगों को सहारा मिलेगा, बल्कि पुनर्वास की प्रक्रिया भी तेज होगी.