ये खेती नहीं 'नोट बरसाने की मशीन' है, ये छोटा सा पौधा किसान को सालों साल बनाएगा मालामाल, समझें मुनाफे का फुल कैलकुलेशन!

एलोवेरा की खेती किसानों के लिए कम लागत में लंबे समय तक मुनाफा देने वाला विकल्प बन गई है. बढ़ती मांग के साथ, इसकी एक बार की खेती 3-5 साल तक कमाई का जरिया बन सकती है, जानें इसकी पूरी जानकारी.
ये खेती नहीं 'नोट बरसाने की मशीन' है, ये छोटा सा पौधा किसान को सालों साल बनाएगा मालामाल, समझें मुनाफे का फुल कैलकुलेशन!

किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उन औषधीय और मुनाफा देने वाली फसलों की तरफ रुख कर रहे हैं. ऐसी ही एक बेहतरीन नकदी फसल है एलोवेरा , जिसे 'घृतकुमारी' के नाम से भी जाना जाता है. पिछले कुछ समय में एलोवेरा की मार्केट में मांग तेजी से बढ़ी है. जी हां एलोवेरा की खेती एक बार करके किसान 3 से 5 साल या उससे भी अधिक समय तक लगातार अच्छी इनकम पा सकते हैं.तो फिर आइए विस्तार से जानते हैं कि एलोवेरा की खेती कैसे करें, इसमें कितनी लागत आती है और इससे आप सालों तक कितना मुनाफा कमा सकते हैं:

एलोवेरा क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?

एलोवेरा एक तरह का छोटा कांटेदार और गूदेदार वाला पौधा है, जिसकी पत्तियों में एक जेल जैसा पदार्थ होता है. यह जेल अपने औषधीय गुणों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. स्किन, पेट से लेकर बालों तक के लिए इसको हेल्दी माना जाता है.खास बात ये है कि यह एक ऐसी फसल है जिसे बहुत अधिक देखभाल या पानी की जरूरत नहीं होती, जिससे किसानों के लिए लागत कम हो जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एलोवेरा की खेती कैसे करें?

1. जलवायु और मिट्टी

जलवायु: एलोवेरा को गर्म और शुष्क जलवायु अधिक पसंद है.25°C से 40°C का तापमान इसके लिए आदर्श है. हालांकि ठंडों में भी ये पौधा पूरी तरह से कभी सूखता नहीं है बस ग्रोथ कुछ कम हो सकती है.
मिट्टी: इसकी हल्की बलुई दोमट मिट्टी से लेकर रेतीली मिट्टी तक में अच्छी पैदावार हो सकती है, हालांकि उसमें जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो.

2. खेत की तैयारी

-इसको उगाने के लिए खेत की 1-2 बार गहरी जुताई करें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए.
-मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर करीब 10-15 टन गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं.
-जल भराव से बचने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करें और मेड़ या क्यारियां बनाएं.

3. बुवाई का समय और तरीका

समय: एलोवेरा की बुवाई के लिए मार्च से जून का महीना और जुलाई-अगस्त का महीना बेस्ट होता है.
पौधे का चुनाव: हेल्दी, रोग-मुक्त सकर्स या राइजोम कटिंग का यूज करें. 3-4 महीने पुराने, 20-25 सेमी लंबे और 4-5 पत्तियों वाले सकर्स सबसे अच्छे होते हैं.
रोपण: इसके कंदों को 15-20 सेमी की गहराई पर बोएं. साथ ही पौधे से पौधे की दूरी 45-60 सेमी और पंक्ति से पंक्ति की दूरी भी 45-60 सेमी रखें. एक एकड़ में लगभग 15,000 से 20,000 पौधे लगाए जा सकते हैं.

4. सिंचाई और उर्वरक

सिंचाई: एलोवेरा को बहुत अधिक पानी की चाहिए होता है. बुवाई के तुरंत बाद पहली सिंचाई करें और सूखे के दौरान या गर्मियों में हर 15 दिन में एक बार पानी देना भी पर्याप्त हो सकता है. सर्दियों में करीब 20 दिनों में एक बार सिंचाई की जा सकती है. अत्यधिक पानी से जड़ों के गलने का खतरा रहता है.
उर्वरक: इसके लिए जैविक खाद (FYM) बेस्ट होती है. जरूर पड़े तो, NPK उर्वरक (20:20:20 किलोग्राम प्रति एकड़) की थोड़ी मात्रा दी जा सकती है.

5. कटाई

-वैसे एलोवेरा के पौधे लगाने के 6 से 8 महीने बाद पहली कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं.
-दूसरे साल से इसका पूरा उत्पादन शुरू हो जाता है, एक पौधा 3 से 5 साल तक या उससे भी अधिक समय तक लगातार पत्तियां देता रहता है.
-पत्तियों को पौधे के आधार के पास से काटा जाता है ताकि पौधे को नुकसान ना हो और वह फिर से बढ़ सके.
-एक साल में करीब 3-5 बार कटाई की जा सकती है.

एलोवेरा की खेती से आय का कैलकुलेशन

एलोवेरा की सही तरह से खेती करके किसान सालों तक लाखों रुपए कमा सकते हैं, तो इसको समझने के लिए एक एकड़ की लागत और आय का अनुमान देखें:

1. अनुमानित लागत (प्रति एकड़):


-पौधे/बीज कंद: ₹30,000 - ₹50,000 (करीब 15,000 - 20,000 पौधे @ ₹2-3 प्रति पौधा)
-खेत की तैयारी: ₹5,000 - ₹10,000
-खाद और उर्वरक: ₹5,000 - ₹10,000
-मजदूरी (रोपण, निराई-गुड़ाई): ₹10,000 - ₹20,000
-सिंचाई (अगर जरूरी हो): ₹5,000 - ₹10,000
-पहले साल:₹50,000 - ₹1,00,000

2. अनुमानित उपज और आय:

उपज: एक एकड़ से सालाना औसतन 20-25 टन करीब (20,000 - 25,000 किलोग्राम) ताजी पत्तियां प्राप्त हो सकती हैं, जो कई बार अच्छी देखभाल से 40-60 टन तक भी हो सकती है.
मार्केट रेट: ताजी एलोवेरा पत्तियों का मार्केट रेट करीब ₹5 से ₹15 प्रति किलोग्राम तक हो सकता है (बाजार और गुणवत्ता के आधार पर).

औसत मूल्य (अनुमानित): करीब ₹8 प्रति किलोग्राम
कुल अनुमानित सालाना इनकम (दूसरे साल से):
-करीब 20,000 किलोग्राम x ₹8/किग्रा = करीब ₹1,60,000
-करीब 25,000 किलोग्राम x ₹8/किग्रा = करीब ₹2,00,000
-(उच्च उपज पर करीब ₹3,00,000 - करीब ₹5,00,000 तक)

3. शुद्ध लाभ - सालाना (दूसरे साल से):

-दूसरे साल से किसाने के लिए रखरखाव की लागत कम हो जाती है (लगभग ₹20,000 - ₹30,000 प्रति एकड़).
-जिससे अनुमानित शुद्ध मुनाफा: करीब ₹1,60,000 - ₹30,000 = ₹1,30,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष बो सकता है. वैसे उच्च उत्पादन और अच्छे मूल्य पर यह ₹2 लाख से ₹4 लाख या अधिक भी हो सकता है.

लंबे समय तक कमाई

आपको बता दें कि एलोवेरा के पौधे एक बार लगाने पर 3 से 5 साल तक लगातार उपज दे सकते हैं.पहले साल के बाद,दोबारा रोपण आदि की जरूरत नहीं होती और फिर भी ये 3 से 5 साल तक मुनाफा दे सकते हैं.यानी 5 साल की अवधि में, एक एकड़ से किसान आसानी से करीब ₹5 लाख से ₹15 लाख या उससे भी अधिकका कुल शुद्ध लाभ कमा सकते हैं.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)

FAQ

Q1.एलोवेरा की खेती क्यों फायदेमंद है?
A-एलोवेरा की खेती में कम लागत में लंबे समय तक इनकम होती है। एक बार पौधे लगाने पर किसान 3–5 साल तक मुनाफा कमा सकते हैं.

Q2. एलोवेरा की मांग बाजार में क्यों बढ़ रही है?
A-एलोवेरा की मांग दवाइयों, कॉस्मेटिक्स, और हेल्थ प्रोडक्ट्स में इसके उपयोग के कारण तेजी से बढ़ रही है.

Q3. एलोवेरा की खेती में कितनी लागत आती है?
A-एलोवेरा की खेती की लागत प्रति एकड़ ₹25,000 से ₹40,000 तक हो सकती है, जो मिट्टी, सिंचाई और क्षेत्र पर निर्भर करती है.

Q4. एलोवेरा की खेती से सालाना कितना मुनाफा हो सकता है?
A-किसान प्रति एकड़ से सालाना ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं, यदि सही तरीके से उत्पादन और विपणन हो.

Q5. एलोवेरा की खेती के लिए कौन सी जलवायु और मिट्टी उपयुक्त है?
A-गर्म और सूखी जलवायु, हल्की बलुई या दोमट मिट्टी एलोवेरा की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6