हरियाणा सरकार ने खोला पिटारा, इन महिला किसानों को ₹1 लाख का ब्याज मुक्त लोन, अन्नदाताओं के लिए किए ये बड़े ऐलान

Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार (17 मार्च) को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
हरियाणा सरकार ने खोला पिटारा, इन महिला किसानों को ₹1 लाख का ब्याज मुक्त लोन, अन्नदाताओं के लिए किए ये बड़े ऐलान

Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार (17 मार्च) को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट में राज्य सरकार ने किसानों के लिए पिटारा खोल दिया. विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों से लेकर पशुपालकों और कृषि के कामों से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं.

अंबाला, यमुनानगर और हिसार में खुलेंगे 3 नए उत्कृष्टता केंद्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने बजट में अंबाला, यमुनानगर और हिसार में लीची, स्ट्रॉबेरी, खजूर के लिए 3 नए उत्कृष्टता केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुरुग्राम में फूल मंडी

मुख्यमंत्री ने पलवल में बागवानी अनुसंधान केंद्र और गुरुग्राम में फूल मंडी स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा.

haryana budget

धान की खेती छोड़ने पर दी जाएगी सब्सिडी

बजट में एलान हुआ है कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़ने पर सब्सिडी 7,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति एकड़ की जाएगी. वहीं, धान की सीधी बुआई पर अनुदान राशि 4,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति एकड़ करने की घोषणा की.

इन महिला किसानों को 1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन

बजट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया है कि डेयरी फार्मिंग, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में लगी महिला किसानों को 1 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा.

haryana budget

देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी बढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा, देसी गाय खरीदने पर अनुदान राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये होगी.

प्राकृतिक खेती का लक्ष्य बढ़ा

मुख्यमंत्री सैनी ने प्राकृतिक खेती का लक्ष्य 25 हजार एकड़ से बढ़ाकर 1 लाख एकड़ निर्धारित किया है. प्राकृतिक खेती योजना के तहत लाभ पाने के लिए 2 एकड़ भूमि की सीमा को घटाकर एक एकड़ किया.

अन्य बड़ी घोषणाएं-

  • मोरनी के किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी.
  • पैक्सों की तरफ किसानों की बकाया राशि के समाधान के लिए एकमुश्त निपटान योजना.
  • अन्य जिलों की तरह फरीदाबाद, रेवाड़ी और कैथल में बागवानी मिशन लागू होगा.
  • 60 करोड़ रुपये की लागत से पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं व उन्नत डायगनोस्टिक उपकरणों की व्यवस्था होगी.
  • बीज परीक्षण लैब 4 जिलों से बढ़ाकर सभी जिले में स्थापिक की जाएंगी.
  • यूरिया (Urea) व डीएपी (DAP) की बिक्री को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा.
  • पराली प्रबंधन के लिए अनुदान राशि 1000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति एकड़ किया.
  • जापान सरकार की सहायता से 2738 करोड़ रुपये की लागत से सतत बागवानी प्रोजेक्ट शुरू होगा.
  • मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत वित्त वर्ष में 70 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • बागवानी उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए हिसार एयरपोर्ट में एयर कार्गो का गोदाम बनाया जाएगा.
  • हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 3 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे.
  • गन्ना कटाई के लिए हारवेस्टर मशीन पर सब्सिडी मिलेगी.
  • हिसार में अमरूद और सिरसा में किन्नू के लिए प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होंगे.
  • पशुधन बीमा योजना के तहत बीमित पशुओं की संख्या 5 से बढ़ाकर 10 पशु की जाएगी.
  • सिरसा और भिवानी में एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे.
  • पंजीकृत गौशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी.
  • हर जिले में एक नया गौ अभ्यारण्य बनाया जाएगा.
  • दक्षिण हरियाणा में सबसे बड़ी आधुनिक सरसों तेल मिल स्थापित होगी.
  • नकली बीज व कीटनाशक बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बिल लाया जाएगा.
  • 1000 पशुओं वाली गौशालाओं को एक व उससे ज्यादा पशुओं वाली गौशालाओं को 2 ई-रिक्शा उपलब्ध होंगे.
  • वर्ष 2025-26 में 350 नए वीटा बूथ और प्रदेशभर में चरणबद्ध में 750 हरहित स्टोर खोले जाएंगे.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6