यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! रबी फसलों के बीज पर मिल रही 50% सब्सिडी, सभी जिलों में वितरण शुरू

Subsidy: इस योजना का उद्देश्य किसानों को बेहतर और सस्ते बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो.
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! रबी फसलों के बीज पर मिल रही 50% सब्सिडी, सभी जिलों में वितरण शुरू

Subsidy: उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन 2025-26 के लिए किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों के राजकीय बीज भंडारों पर प्रमुख रबी फसलों के बीज पर 50% तक सब्सिडी (Subsidy) उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य खेती की लागत कम करना, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता बढ़ाना और किसानों की उत्पादकता में सुधार लाना है.

50% अनुदान की सुविधा

यह अनुदान योजना प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध कराई जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फसलें- इस अनुदान योजना में प्रमुख रूप से गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और सरसों की फसलें शामिल हैं.

अनुदान दर- किसानों को इन फसलों के बीजों पर 50% तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

उद्देश्य- किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज कम कीमत पर उपलब्ध कराना, जिससे उनकी बुवाई लागत कम हो और फसल की पैदावार बढ़े. प्रमाणित एवं आधारभूत दोनों तरह के बीजों पर अनुदान उपलब्ध है.

seeds

कितना मिलेगा अनुदान?

जारी सूची के अनुसार, अलग-अलग फसलों पर अनुदान की राशि कुछ इस प्रकार है-

प्रमाणित बीज- 10 वर्ष से कम व 10 वर्ष से ज्यादा अवधी की प्रजातियां

फसलअधिकतम मूल्य (₹/ क्विंटल)कुल अनुदान (₹/ क्विंटल)किसान अंश (₹/ क्विंटल)
गेहूं468023402340
जौ1032051605160
चना709335463546
मसूर1105055255525

आधारभूत बीज

फसलअधिकतम मूल्यकुल अनुदानकिसान अंश
गेहूं487224362436
जौ1080354015401
चना741837093709
मसूर1158757935793

तिलहनी फसलें- सरसों, तोरिया, अलसी

फसलमूल्यअनुदानकिसान अंश
तोरिया1084754235424
रायड़ा/सरसों1084754235424
अलसी1071253665366

किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?

  • बीज राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं.
  • किसानों को सरकारी दर पर सीधे बीज मिलेंगे.
  • पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर वितरण होगा.
  • किसानों को पहचान पत्र/भू-स्वामित्व से जुड़े आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे.

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! सिंचाई के लिए 60% अनुदान पर मिल रहे सोलर पंप, फटाफट करें आवेदन

क्यों किया जा रहा है यह कदम?

सरकार की कोशिश है कि किसानों की इनपुट लागत कम हो, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता बढ़े और रबी सीजन में पैदावार बेहतर हो. तिलहनी और दलहनी फसलों का ज्यादा उत्पादन हो, जिससे आयात पर निर्भरता कम की जा सके. किसानों को बेहतर और सस्ते बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो.

FAQs

Q1. यह अनुदान योजना किस फसल सीज़न के लिए लागू की गई है?
यह अनुदान योजना रबी सीजन 2025-26 के लिए लागू की गई है.

Q2. किसानों को बीजों पर कितना अनुदान दिया जा रहा है?
किसानों को रबी की फसलों के बीजों पर 50% तक का अनुदान दिया जा रहा है.

Q3. किन-किन प्रमुख फसलों के बीज इस अनुदान योजना में शामिल हैं?
इस योजना में प्रमुख रूप से गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज शामिल हैं.

Q4. किसान इस अनुदान का फायदा कहां से पा सकते हैं?
किसान इस अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित जनपद में स्थित राजकीय बीज भंडारों पर संपर्क कर सकते हैं.

Q5. इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज रियायती दरों पर उपलब्ध कराकर उनकी बुवाई लागत को कम करना और फसल की पैदावार को बढ़ावा देना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6