&format=webp&quality=medium)
तकनीक अपनाएं, लागत घटाएं, आय बढ़ाएं.
Farm Machinery Subsidy: छोटे और सीमांत किसानों तक कृषि मशीनीकरण की पहुंच बढ़ाने के लिए और फसल अवशेष को जलाये जाने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ी पहल की है. नए साल पर नए कृषि यंत्रों का उपहार उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना' (SMAM) के तहत कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है.
खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्नत कृषि उपकरण और मशीनरी आधुनिक खेती के लिए जरूरी इनपुट हैं, जो फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के अतिरिक्त ज्यादा मेहनत और खेती की लागत को कम करते हैं.
कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्रों की खरीद के लिए आवेदन 8 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. किसान 21 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
फसल अवशेष को जलाये जाने से रोकने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे फसल जलाने की घटनाओं को कम किए जा सकेंगे.
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

किसानों को फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए राज्य सरकार से अनुदान पर कृषि यंत्र मिलने जा रहे हैं. इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी सुधार होगा. खरीद पर किसानों को 50% अनुदान मिलेगा.


कृषि विभाग के मुताबिक इस योजना का फायदा केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिसने विभागीय पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराया है. पंजीकरण पूरा होने के बाद किसान अपनी जरूरत और प्राथमिकता के अनुसार कृषि यंत्र चुन सकते हैं
1. यह योजना किस राज्य के किसानों के लिए है?
यह योजना उत्तर प्रदेश के छोटे, सीमांत और अन्य किसानों के लिए है.
2. आवेदन की तारीख क्या है?
आवेदन 8 जनवरी शुरू हो चुके हैं और 21 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं.
3. किसानों को कितनी सब्सिडी मिलेगी?
किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% तक सब्सिडी मिलेगी.
4. योजना का उद्देश्य क्या है?
फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकना, किसानों की मेहनत कम करना और आय बढ़ाना है.
5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
किसानों का चयन ई-लॉटरी से होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)