धान-गेहूं को कहें अलविदा! ड्रैगन फ्रूट और गेंदे की खेती से होगी बंपर कमाई, सरकार भी दे रही भारी सब्सिडी

Government Schemes: आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से किसानों को अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ 'सुपरफूड' कहे जाने वाले ड्रैगन फ्रूट और फायदेमंद गेंदा फूली जैसी वैल्यूएडेड फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. 
धान-गेहूं को कहें अलविदा! ड्रैगन फ्रूट और गेंदे की खेती से होगी बंपर कमाई, सरकार भी दे रही भारी सब्सिडी

मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना में मिल रहा भारी अनुदान.

Government Schemes: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथन के कुशल नेतृत्‍व में उत्तर प्रदेश के किसानों की आय निरंतर सशक्त हो रही है. आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से किसानों को अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ 'सुपरफूड' कहे जाने वाले ड्रैगन फ्रूट और फायदेमंद गेंदा फूली जैसी वैल्यूएडेड फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत अनुदान

राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना' के तहत गेंदा फूल और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर किसानों को आकर्षक अनुदान देने की घोषणा की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को नकदी फसलों से जोड़कर आय बढ़ाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

  • गेंदा फूल की खेती: गेंदा की खेती पर लागत का 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. इससे फूलों की खेती करने वाले किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा
  • ड्रैगन फ्रूट की खेती: राज्य सरकार की ओर से ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को ₹1.62 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर तक का भारी अनुदान दिया जा रहा है. ड्रैगन फ्रूट की शुरुआती लागत ज्यादा होती है, इसलिए यह सब्सिडी किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया शुरू है. किसान संबंधित जिला उद्यान विभाग कार्यालय या राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए किसानों को-

  • आधार कार्ड
  • खतौनी
  • बैंक पासबुक
  • फोटो के साथ उद्यान कार्यालय से संपर्क करना होगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

लाभार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा.

ड्रैगन फ्रूट₹1,62,500 प्रति हेक्टेयरपहले आओ-पहले पाओ
गेंदा फूललागत का 40%पहले आओ-पहले पाओ
योजना का नाममुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना-

ड्रैगन फ्रूट की खेती क्यों फायदेमंद है?

  • इसकी खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद किसान 25 साल तक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
  • ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए फरवरी-मार्च का महीना सबसे बेहतर है.
  • ड्रैगन फ्रूट में सवा से डेढ़ साल में फल आने लगते हैं.
  • यह फसल 25 साल तक उपज देती है.

Live TV

ड्रैगन फ्रूट इम्यूनिटी क्षमता और पोषक तत्वों के कारण बाजार में बहुत महंगे दामों पर बिकता है. वहीं, गेंदे के फूल का इस्तेमाल साल भर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में होता रहता है. ऐसे में इन फसलों की खेती किसानों को बंपर मुनाफा दे सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 इस योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

उत्तर प्रदेश के पात्र किसान, जो गेंदा या ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं.

Q2 गेंदा की खेती पर कितना अनुदान मिलेगा?

गेंदा की खेती पर लागत का 40% तक अनुदान दिया जाएगा.

Q3 ड्रैगन फ्रूट पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को अधिकतम 1.62 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा.

Q4 ड्रैगन फ्रूट की खेती क्यों लाभकारी मानी जाती है?

यह फसल कम पानी में उगती है, लंबे समय तक उत्पादन देती है और बाजार में इसकी मांग व कीमत दोनों बेहतर हैं.

Q5 चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6