&format=webp&quality=medium)
राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले. (Image- Freepik)
Government Schemes: राजस्थान सरकार ने किसानों की खेती लागत कम करने और मक्का उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार की योजना के तहत 10 लाख से ज्यादा किसानों को मुफ्त मक्का बीज मिनिकिट उपलब्ध कराए जाएंगे. खासतौर पर जनजाति क्षेत्रों के किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, जिससे उन्हें बुवाई के समय बीज पर होने वाला खर्च कम करना पड़ेगा और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य के मक्का उपज बाहुल्य क्षेत्रों में कृषि विभाग एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के द्वारा बीज मिनिकिट का मुफ्त वितरण किया जाता है.
वर्ष 2025-26 में डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाडा, सलूम्बर, चित्तौड़गढ, राजसमंद, प्रतापगढ, पाली, सिरोही और बारां में जनजाति कृषकों को 8 लाख 26 हजार 219 मक्का बीज मिनिकिट और इन जिलों के गैर-जनजाति किसानों को 2 लाख 26 हजार 643 मक्का बीज मिनिकिट का वितरण किया गया है.
इस प्रकार वर्ष 2025-26 में जनजाति क्षेत्र के कृषकों को कुल 10 लाख 52 हजार 862 मक्का बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किये गए. साथ ही, वर्ष 2025-26 में मक्का बुवाई वाले अन्य जिलों अजमेर, ब्यावर, बूंदी, भीलवाड़ा व झालावाड़ के किसानों को भी 96 हजार 882 फ्री मक्का बीज मिनिकिट बांटे गए हैं.
वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति व सहरिया क्षेत्र वाले जिलों डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाडा, सलूम्बर, चित्तौडगढ, राजसमंद, प्रतापगढ, पाली, सिरोही और बारां के अनुसूचित क्षेत्र के तहत सम्मिलित क्षेत्र के 8.50 हजार जनजाति किसानों को 85 करोड़ रुपये का खर्च कर मुफ्त हाइब्रिड मक्का बीज मिनिकिट उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गई है.
कृषि मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में राज्य में मक्का फसल के लिये चयनित जिलों बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में मक्का फसल के 500 क्विंटल प्रमाणित बीज का अनुदानित दर पर बांटने और 4 हजार 500 हैक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का फसल प्रदर्शनों के आयोजन के लिए मुफ्त बीज का वितरण किए जाने के संबंध में कार्ययोजना भारत सरकार को भिजवा दी गयी है.
वर्ष 2026-27 में बाजरा फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत बाजरा फसल के 12 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज का अनुदानित दर पर वितरण और 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा फसल प्रदर्शनों के आयोजन के लिए मुफ्त बाजरा बीज का वितरण किये जाने के संबंध में कार्ययोजना भारत सरकार को भेजे गए हैं.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)