सरकार दे रही ₹45,000! अपने घर की छत को बनाएं हरा-भरा खेत, पूरी डिटेल यहां देखें

Government Schemes: कृषि विभाग, बिहार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों में फलों, फूलों और सब्जियों की जैविक खेती को बढ़ावा देना है.
सरकार दे रही ₹45,000! अपने घर की छत को बनाएं हरा-भरा खेत, पूरी डिटेल यहां देखें

Government Schemes: बिहार सरकार ने शहरों में हरियाली बढ़ाने और लोगों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए छत पर बागवानी (Chhat par Bagwani Yojana) को लेकर बड़ी घोषणा की है. कृषि विभाग ने गमला और फार्मिंग बेड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. वित्त वर्ष 2025–26 के लिए सरकार ने 2.63 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.

योजना का उद्देश्य क्या है?

कृषि विभाग, बिहार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों में फलों, फूलों और सब्जियों की जैविक खेती को बढ़ावा देना है. यह पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण कम करने और शहर में ताजी हवा, फल और सब्जियां उपलब्ध कराने में मदद करेगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत लाभुकों को 75% अनुदान पर छत बागवानी यूनिट दी जाएगी. छत पर बागवानी के लिए 10 हजार रुपये की इकाई लागत पर 75 फीसदी यानी 7,500 रुपये का अनुदान मिलेगा. वहीं, फार्मिंग बेड योजना के लिए 60 हजार रुपये की इकाई पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

बिना खेत इस तकनीक से उगाएं स्ट्रॉबेरी, बंपर फसल देगी तगड़ा मुनाफा; जानिए सभी जरूरी बातें

कैसे होगा लाभार्थी चयन?

पात्र लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा.

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

इस योजना का लाभ पटना, गया, फुलवारीशरीफ, दानापुर, खगौल और बिहटा जैसे शहरों के शहरी इलाकों के लोग उठा सकते हैं.

यूनिट का विवरण और लक्ष्य

योजना के तहत अलग-अलग यूनिट्स निर्धारित की गई हैं.

rooftop gardening

छत पर बागवानी यूनिट-

  • इसमें एक लाभार्थी अधिकतम 5 यूनिट तक ले सकता है.
  • एक यूनिट के तहत प्रति इकाई 30 गमले और पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं.
  • पटना जिले के लिए 180 यूनिट का लक्ष्य निर्धारित है.
  • इसमें किट, छह फ्रूट बैग, 5 स्पनबोंड ग्रोथ बैग आदि दिए जाएंगे.

किसानों के लिए डबल बोनांजा! मशरूम उत्पादन पर 90% तक की बंपर सब्सिडी, आय दोगुनी करने का मौका

फार्मिंग बेड यूनिट-

  • यह योजना अधिकतम दो यूनिट तक के लिए उपलब्ध है.
  • एक यूनिट की कुल लागत 60 हजार रुपये है, जिस पर 45,000 रुपये सब्सिडी मिलेगी.
  • इसमें इस साल 10 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं.
  • इसमें 40,500 रुपये पहली किस्त के रूप में और 4,500 रुपये दूसरी किस्त के रूप में दिए जाएंगे.
  • यह योजना तीन पोर्टफोलियो- फार्मिंग बेड, आर्गेनिक और होम अप्लायंस के तहत संचालित होगी.

कहां करें आवेदन?

अगर आप छत पर बागवानी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

खबर से जुड़ा FAQs

1. यह योजना किसके लिए है?
यह योजना बिहार राज्य के शहरी क्षेत्रों के निवासियों के लिए है.

2. इस योजना के तहत कितना अनुदान मिलेगा?
सरकार 75% तक का अनुदान देगी.

3. कुल बजट कितना है और कितने लोगों को लाभ मिलेगा?
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2.63 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. लगभग 5 यूनिट तक प्रति लाभुक अनुदान मिलेगी.

4. आवेदन कैसे करना है?
आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा. आवेदकों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा.

5. योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
शहर में हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण कम करना, छतों पर जैविक खेती को बढ़ावा देना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6