सब्जियों की खेती से मालामाल होंगे किसान, बीजों पर 75% सब्सिडी दे रही ये सरकार, ऐसे उठाएं फायदा

Sabji ki kheti:  'सब्जी विकास योजना'  के तहत किसानों को सब्जियों के बीज सस्ते दाम पर दिए जाएंगे. सरकार बीज की कीमत का 75% हिस्सा खुद देगी.
सब्जियों की खेती से मालामाल होंगे किसान, बीजों पर 75% सब्सिडी दे रही ये सरकार, ऐसे उठाएं फायदा

government schemes.

Sabji ki kheti: सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है. अब बिहार के किसानों को 'सब्जी विकास योजना' का फायदा मिलेगा. इस योजना के तहत किसानों को सब्जियों के बीज सब्सिडी के दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

क्या है योजना?

'सब्जी विकास योजना' के तहत किसानों को सब्जियों के बीज सस्ते दाम पर दिए जाएंगे. सरकार बीज की कीमत का 75% हिस्सा खुद देगी. मतलब अगर बीज की कीमत ₹100 है तो किसान को सिर्फ ₹25 ही देना होगा. इसके तहत किसानों को 10 प्रकार की सब्जी के बीज दिया जाएगा. विभाग ने किसानों से आवेदन लेने शुरू कर दिए है

Add Zee Business as a Preferred Source

कौन ले सकता है फायदा?

रैयत और गैर-रैयत दोनों किसान इस योजना का फायदा ले सकते हैं. एक किसान को कम से कम 0.25 एकड़ और ज्यादा से ज्यादा 2.5 एकड़ तक सब्सिडी का फायदा मिलेगा.

किन-किन फसलों के बीज मिलेंगे?

  • मटर- 30 हेक्टेयर
  • गाजर- 20 हेक्टेयर
  • चुकंदर- 5 हेक्टेयर
  • कद्दू- 30 हेक्टेयर
  • नेनुआ- 30 हेक्टेयर
  • करेला- 30 हेक्टेयर
  • भिंडी- 30 हेक्टेयर
  • खरबूज- 50 हेक्टेयर
  • तरबूज- 20 हेक्टेयर
  • प्याज- 20 हेक्टेयर

subsidy

आवेदन कैसे करें?

किसान आवेदन के लिए जिला उद्यान विभाग के ऑफिस में जा सकते हैं. साथ ही जानकारी और आवेदन के लिए बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. किसानों को जो बीज दिए जाएंगे, वे संकर (हाइब्रिड) किस्म के होंगे.

सब्जी विकास योजना की मुख्य बातें

  • इस योजना के तहत हाइब्रिड सब्जी बिचड़े (रबी- ब्रॉक्कली, कैप्सीकम, टमाटर, फुलगोभी तथा बंधागोभी), सब्जी बीज वितरण(ओ.पी./ संकर प्रभेद) (रबी- हरा मटर, गाजर, चुकन्दर और बैगन, गरमा - कद्दू, नेनुआ, करैला, भिण्डी, खरबूज तथा तरबूज) एवं प्याज बीज वितरण(रबी) का इकाई लागत का 75 प्रतिशत सहायतानुदान पर दिया जाएगा.
  • योजना के तहत सब्जी में किसी एक उप अवयव मे हीं निर्धारित सीमा के तहत फायदा ले सकते हैं.
  • सब्जी का बिचड़ा प्रत्येक किसान को न्यूनतम 1000 और अधिकतम 10,000 रुपए तक सहायतानुदान पर दिया जाएगा.
  • सब्जी का बीज वाले किसानों को न्यूनतम 0.25 एकड़ एवं अधिकतम 2.5 एकड़ तक का बीज सहायतानुदान पर दिया जाएगा.

सब्जी का बिचड़ा की उपलब्धता सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (सब्जी), चंड़ी नालन्दा / सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (फल), देसरी / प्लग टाइप नर्सरी, कटिहार एवं कोईलवर(भोजपुर) से और सब्जी का बीज की उपलब्धता, बिहार राज्य बीज निगम, पटना के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा.

जरूरी दस्तावेज

इच्छुक किसानों को आधार पर विधि मान्य भू-स्वामित्व का प्रमाण-पत्र में से कोई एक उपस्थापित करना अनिवार्य होगा.

  • भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र
  • दो वर्ष पहले से अपडेटेड राजस्व रसीद
  • ऑनलाइन अपडेटेड रसीद
  • वंशावली
  • एकरारनामा (विहित प्रपत्र)

अगर आवेदक का नाम भूमि-स्वामित्व/राजस्व रसीद में स्पष्ट नहीं है, तो भूमि-स्वामित्व/राजस्व रसीद के साथ वंशावली लगाना अनिवार्य होगा. एकरारानामा का प्रारूप दिये गये लिंक पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


Q1. सब्जी विकास योजना क्या है?
इस योजना के तहत किसानों को सब्जियों के बीज सस्ती दर उपलब्ध कराए जाएंगे.

Q2. सब्सिडी कितनी मिलेगी?
बीज की कीमत पर 75% सब्सिडी मिलेगी.

Q3.किन फसलों के बीज मिलेंगे और कितनी खेती का लक्ष्य है?
किसानों को कुल 10 तरह की सब्जियों के बीज दिए जाएंगे.

Q4. योजना का लाभ कौन ले सकता है?
रैयत और गैर-रैयत दोनों किसान.

Q5. एक किसान को कितनी जमीन पर लाभ मिलेगा?
न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ तक खेती पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6