किसानों के लिए खुशखबरी! इन 4 फलों पर सरकार दे रही है 50% सब्सिडी, आवेदन के साथ जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

Government Schemes: 'फसल विविधीकरण योजना' के तहत आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती की जाएगी. बिहार सरकार (Bihar Government) इसकी खेती पर 50% की सब्सिडी भी दे रही है.
किसानों के लिए खुशखबरी! इन 4 फलों पर सरकार दे रही है 50% सब्सिडी, आवेदन के साथ जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

Government Schemes: किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों की खेती को प्रोत्साहित कर रही हैं. इसके तहत बिहार में इस साल 'फसल विविधीकरण योजना' के तहत आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती की जाएगी. बिहार सरकार (Bihar Government) इसकी खेती पर 50% की सब्सिडी भी दे रही है.

बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू जैसी फलों की खेती से किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही यह जलवायु परिवर्तन के दौर में भी टिकाऊ खेती का एक मजबूत विकल्प बन सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कितनी मिलेगी सब्सिडी

आंवला की खेती 20 हेक्टेयर में, एपल बेर 25 हेक्टेयर, नींबू 30 हेक्टेयर और आंवला 30 हेक्टेयर रकबा में करने का लक्ष्य रखा गया है. इन सभी की खेती लिए यूनिट कॉस्ट 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है. इस पर 50 फीसदी अनुदान यानी 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जा रहा है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

दो किस्तों में मिलेगा अनुदान

अनुदान की राशि दो किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी. पहली किस्त पौधा लगाने के बाद अनुदान राशि का 60 फीसदी और दूसरी किस्त दूसरे साल में दी जाएगी.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

फसल विविधीकरण योजना के तहत इन फसलों की अगर आप खेती करना चाहते हैं तो आपको उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजना का फायदा पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दिया जाएगा. एक किसान को कम से कम 0.1 हेक्टेयर से लेकर 4 हेक्टेयर तक के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे ज्यादा रकबा पर एक किसान को अनुदान का फायदा नहीं मिलेगा.

Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह

जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेट्स

ऑनलाइन आवेदन में किसान को 2 वर्ष के अंदर कटाए गए जमीन की रसीद देनी होगी. आवेदन के वेरिफिकेशन के बाद वर्क ऑर्डर दिया जाएगा. स्थान पर अधिकारियों के वेरिफिकेशन के बाद ही किसानों को योजना की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी.

10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?

ऐसे लगाने होंगे पौधे

उद्यान निदेशालय के मुताबिक एक हेक्टेयर में किसान आंवला के 400 पौधे लगा सकते हैं. इसी तरह एपल बेर के पौधे एक हेक्टेयर में 278, नींबू के पौधे प्रति हेक्टेयर 555 और अमरूद के 278 पौधे प्रति हेक्टेयर लगा सकते हैं.

Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6