&format=webp&quality=medium)
लाभुकों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. (Image source- AI)
Paan ki Kheti: बिहार की पारंपरिक खेती में अब 'मगही पान' की मिठास फिर से लौटने वाली है। राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा दांव खेला है.कृषि विभाग की नई 'पान विकास योजना' के तहत, अब बिहार के 12 चयनित जिलों के किसान मात्र 100 वर्ग मीटर में पान की खेती शुरू कर ₹11,750 तक का सीधा सरकारी अनुदान पा सकते हैं.
यह योजना न केवल किसानों की लागत कम करेगी, बल्कि 'लॉटरी' आधारित चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से नए बागवानों को अपनी किस्मत चमकाने का मौका भी देगी.
पान का क्षेत्र विस्तार राज्य के 12 जिलों में किया जाएगा. इस विस्तार औरंगाबाद, गया, नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा और सारण जिला में कराया जाएगा.
कृषि विभाग के मुताबिक, पान विकास योजना (2025-26) के तहत किसानों को पान की खेती करने पर ₹11,750 तक का अनुदान दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यह योजना बिहार के कई जिलों में लागू की गई है, जहां पान की खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है.
लाभुकों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन के लिए डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है.
ये भी पढ़ें- 3-4 महीने में लखपति बना देंगी ये 'जायद' फसलें! कृषि विभाग ने बताया गर्मी में बंपर कमाई का सीक्रेट फॉर्मूला
Live TV
इस योजना का फायदा-
ये भी पढ़ें- पोल्ट्री बिजनेस शुरू करने का गोल्डन चांस! 8.30% ब्याज पर ₹50 करोड़ तक लोन दे रहा ये सरकारी बैंक
पान विकास योजना किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई का मौका लेकर आई है. अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन कर इस फायदा का फायदा जरूर उठाएं.
सवाल: पान की खेती पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?
जवाब: इस योजना के तहत अधिकतम ₹11,750 तक का अनुदान दिया जाएगा.
सवाल: किन जिलों में यह योजना लागू है?
जवाब: यह योजना राज्य के 12 जिलों में लागू है.
सवाल: इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
जवाब: रैयत और गैर-रैयत किसान दोनों इस योजना का फायदा ले सकते हैं.
सवाल: एक किसान को कितना क्षेत्र मिलेगा?
जवाब: प्रति किसान 100 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए ही इस योजना का फायदा मिलेगा.
सवाल: क्या परिवार के सभी सदस्य आवेदन कर सकते हैं?
जवाब: नहीं, एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही इस योजना का फायदा मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)