यूपी में इस तारीख से शुरू होगी धान खरीद, 69 रुपए मिलेंगे ज्यादा, 1.37 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Paddy Procurement: खरीद सत्र 2025-26 में धान बिक्री के लिए 1 सितंबर से किसानों द्वारा पंजीकरण शुरू किया गया. 23 अक्टूबर तक 1,37,166 किसानों ने पंजीकरण कराया.
यूपी में इस तारीख से शुरू होगी धान खरीद, 69 रुपए मिलेंगे ज्यादा, 1.37 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Paddy Procurement: पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में एक नवंबर से सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी. यह 28 फरवरी तक जारी रहेगी. खरीद सत्र 2025-26 में धान बिक्री के लिए 1 सितंबर से किसानों द्वारा पंजीकरण शुरू किया गया. 23 अक्टूबर तक 1,37,166 किसानों ने पंजीकरण कराया.

28 फरवरी तक चलेगी खरीद

यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभागों में होगी. इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी एक नवंबर से खरीद होगी जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

बयान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में एक अक्टूबर से खरीद हो रही है. वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद जारी है. राज्य सरकार ने 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है. विगत 23 दिन में इन संभागों में 35.63 हजार टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है.

4000 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य

सरकार ने 4000 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 3790 क्रय केंद्र स्थापित हो गए हैं. सरकार इन केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी कर रही है

धान की MSP

सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी भी की है. ‘समान्य’ धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2369 रुपये और ‘ग्रेड ए’ का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान का निर्देश दिया है.

खरीद केंद्र का समय

खरीद केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs


Q1. उत्तर प्रदेश के किन-किन क्षेत्रों में धान की सरकारी खरीद होगी?
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभागों में.

Q2. धान की खरीद कब से कब तक होगी?
पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के कुछ जिलों में 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक.

Q3. इस साल धान खरीद का लक्ष्य कितना रखा गया है?
इस वर्ष सरकार ने 60 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है.

Q4. खरीद केंद्र कितने हैं और कितने स्थापित हो चुके हैं?
सरकार ने 4000 खरीद केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक 3790 केंद्र स्थापित हो चुके हैं.

Q5. किसानों को भुगतान कब तक किया जाएगा?
सरकार ने निर्देश दिया है कि किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6