&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों के लिए बड़ा अलर्ट है. सरकार ने किसानों को धोखाधड़ी से बचने के लिए चेतावनी जारी की है. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों से पीएम किसान (PM-KISAN) के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी सूचनाओं से सावधान किया है.
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा, प्रिय किसान भाइयों और बहनों, PM किसान योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर कई झूठी सूचनाएं और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं. आपकी मेहनत की कमाई और हक को सुरक्षित रखें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का इंतजार कर रहे हैं. 20वीं किस्त कब तक आएगी इसे लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी.
पीएम किसान योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसे 1 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है. ये रकम 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में हर 4 महीने पर जारी की जाती है.
पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए केवाईसी अनिवार्य है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किस्त पाने के लिए किसान खुद ही eKYC पूरा करें.

1. PM Kisan योजना क्या है?
यह एक केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता राशि तीन बराबर किस्तों में (₹2,000 प्रत्येक) सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है.
2. इस योजना के लिए पात्रता क्या है?
किसान के नाम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.
वह संस्थागत भूमि धारक या इनकम टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए.
केंद्र या राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं होना चाहिए (कुछ अपवादों को छोड़कर).
3. मुझे सालाना ₹6,000 कैसे और कब मिलते हैं?
आपको साल में 3 किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके कुल ₹6,000 मिलते हैं:
4. आवेदन कैसे करें?
PM-KISAN पोर्टल पर जाएं.
"नवीन किसान पंजीकरण" विकल्प चुनें
आधार नंबर, बैंक डिटेल्स और ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ भरें
सबमिट करने के बाद स्थिति की जांच करें
5. क्या कोई किसान खुद आवेदन कर सकता है या CSC केंद्र से ही करना होगा?
किसान खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से आवेदन करवा सकता है.