FMC ने पेश किया नया बायो-फंगीसाइड, धान की इस सबसे गंभीर बीमारी से निपटने में मिलेगी मदद

Bio-Fungicide: यह इनोवेटिव प्रोडक्ट धान (Paddy) की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट को नियंत्रित करने के लिए बैसिलस सबटिलिस की प्राकृतिक क्षमताओं का लाभ उठाता है.
FMC ने पेश किया नया बायो-फंगीसाइड, धान की इस सबसे गंभीर बीमारी से निपटने में मिलेगी मदद

(File Image)

Bio-Fungicide: धान की खेती (Paddy Cultivation) करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है. एफएमसी इंडिया ने धान की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (Bacterial Leaf Blight) को नियंत्रित करने के लिए नया बायो-फंगीसाइड (Bio-Fungicide) पेश किया है.

एफएमसी इंडिया (FMC India) ने बयान में कहा कि उसने एन्टाजियाटम (ENTAZIATM) बायो-फंगीसाइड पेश किया है, जो बैसिलस सबटिलिस से तैयार एक जैविक फसल सुरक्षा उत्पाद है.

इसमें कहा गया है कि यह इनोवेटिव प्रोडक्ट धान (Paddy) की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट को नियंत्रित करने के लिए बैसिलस सबटिलिस की प्राकृतिक क्षमताओं का लाभ उठाता है.

कंपनी ने कहा, पौधों के रोगजनकों के खिलाफ फसल की रक्षा प्रणाली को सक्रिय करके एन्टाजियाटम बायो-फंगीसाइड प्राकृतिक शिकारियों और परजीवियों के लिए हानिरहित रहते हुए बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (Bacterial Leaf Blight) को रोकने और नियंत्रित करने का काम करता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(भाषा इनपुट के साथ)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6