टमाटर-लहुसन की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत! मौसम की मार से बचाएगा फसल बीमा, 31 दिसंबर तक कराएं बीमा

Crop Insurance: रबी सीजन 2025 के लिए राजस्थान उद्यान विभाग ने टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, लहसुन, अमरूद और आम जैसी प्रमुख उद्यानिकी फसलों को पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत शामिल किया है.
टमाटर-लहुसन की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत! मौसम की मार से बचाएगा फसल बीमा, 31 दिसंबर तक कराएं बीमा

किसान उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2025 तक करवा सकते हैं. 

Crop Insurance: उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है. अब मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले नुकसान की चिंता कम होगी. रबी सीजन 2025 के लिए राजस्थान उद्यान विभाग ने टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, लहसुन, अमरूद और आम जैसी प्रमुख उद्यानिकी फसलों को पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत शामिल किया है.

31 दिसंबर तक कराएं बीमा

किसान इन फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2025 तक करवा सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितना देना होगा प्रीमियम

योजना के तहत किसानों को बीमित राशि का केवल 5% प्रीमियम देना होगा, जबकि लहसुन की फसल के लिए प्रीमियम दर 4% निर्धारित की गई है. बीमा कवरेज के तहत कम या अधिक वर्षा, लंबे समय तक सूखा, अत्यधिक तापमान और बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी.

fasal bima

सबसे ज्यादा बीमित राशि किस फसल के लिए है?

  • बीमा राशि की बात करें तो फूलगोभी के लिए सबसे ज्यादा 1,20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि तय की गई है, जिसके लिए किसान को 6,000 रुपये प्रीमियम देना होगा.
  • वहीं, लहसुन के लिए 1,20,709 रुपये की बीमित राशि पर 6,035 रुपये
  • और टमाटर के लिए 76,117 रुपये की बीमित राशि पर 3,806 रुपये प्रीमियम देय होगा.
  • इसके अलावा आम के लिए 5,600 रुपये और बैंगन के लिए 4,500 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है.

LIVE TV यहां देखें

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को नवीनतम जमाबंदी की फोटो प्रति, आधार कार्ड और बैंक पासबुक.

कहां करें आवेदन?

किसान नजदीकी बैंक, सहकारी समिति या ई-मित्र केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं.

किसानों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 14447 भी जारी किया गया है.

फसलबीमित राशि (₹/हेक्टेयर)प्रीमियम दरकिसान का प्रीमियम (₹)
फूलगोभी1,20,0005%6,000
लहसुन1,20,7094%6,035
टमाटर76,1175%3,806
बैंगन-5%4,500
आम-5%5,600
अमरूद-5%निर्धारित दर अनुसार

खबर से जुड़े FAQs

1. कौन-कौन सी फसलें इस बीमा योजना में शामिल हैं?
टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, लहसुन, अमरूद और आम.

2. बीमा कराने की अंतिम तारीख क्या है?
किसान 31 दिसंबर 2025 तक बीमा करवा सकते हैं.

3. किसानों को कितना प्रीमियम देना होगा?
अधिकांश फसलों के लिए 5%, जबकि लहसुन के लिए 4% प्रीमियम देना होगा.

4. सबसे ज्यादा बीमित राशि किस फसल के लिए है?
फूलगोभी के लिए 1,20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर.

5. किसान कहां आवेदन कर सकते हैं?
नजदीकी बैंक, सहकारी समिति या ई-मित्र केंद्र पर.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6