खेती नहीं...'पैसे छापने की मशीन' है, नोट पीटने के लिए एक बार कर ली खेती तो सालों का मुनाफा पक्का, सब पूछेंगे सीक्रेट

इलायची की खेती किसानों के लिए लंबे समय तक कमाई का भरोसेमंद जरिया बन सकती है.सही तरीके से की गई ये खेती लखपति तक बना सकती है और इस खेती के लिए सरकार से मदद भी ली जा सकती है.
खेती नहीं...'पैसे छापने की मशीन' है, नोट पीटने के लिए एक बार कर ली खेती तो सालों का मुनाफा पक्का, सब पूछेंगे सीक्रेट

भारतीय मसालों की पूरी दुनिया दीवानी है, और इन्हीं मसालों की रानी कही जाने वाली इलायची की मांग तो हमेशा से काफी हाई रहती है. भोजन, पेय पदार्थों, मिठाइयों और यहां तक कि दवाईयों में भी इलायची का यूज किया जाता है. साथ ही इसकी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारी खपत है.हालांकि इलायची की खेती किसानों के लिए एक बहुत ही लाभदायक ऑप्शन बन सकती है, जो एक बार के निवेश से सालों तक मुनाफा दे सकती है. साथ ही, भारत सरकार भी इस नकदी फसल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए किसानों को सब्सिडी और सहायता प्रदान कर सकती है.

तो फिर अब देरी किस बात की आइए जानते हैं भारत में इलायची की खेती कैसे की जाती है, और इससे मिलने वाले मुनाफे और सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से समझेंगे.

इलायची की खेती क्यों है फायदेमंद?

Add Zee Business as a Preferred Source

हाई प्राइस: इलायची की बाजार में कीमत हमेशा अच्छी रहती है, जो करीब ₹1,000 से ₹2,500 प्रति किलोग्राम या उससे भी अधिक हो सकती है, जो कि क्वालिटी के आधार पर तय होती है.

लंबे समय तक मुनाफा: एक बार लगाए गए इलायची के पौधे का लाइफटाइम 10-15 की होती है.शुरुआत के 4-5 साल तक धांसू प्रॉफित पा सकते हैं,जिससे किसानों को सालों तक नियमित आय का स्रोत मिलता है.

निश्चित मांग: घरेलू और निर्यात, दोनों बाजारों में ही इलायची की लगातार मांग बनी ही रहती है.


लायची की खेती कैसे करें

इलायची की खेती के लिए कुछ विशेष जलवायु और मिट्टी की आवश्यकता होती है:

1. उपयुक्त जलवायु और मिट्टी: इलायची की खेती उन किसानों के लिए सोने की खान की तरह से साबित हो सकती है जो सही जलवायु और मिट्टी के जरिए इसको उगाते हैं. यह फसल उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में 10°C से 35°C तापमान और 1500-4000 मिमी वार्षिक वर्षा की जरूरत रखती है.इलायची की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली लाल दोमट, लैटेराइट या काली मिट्टी जिसमें पीएच 5 से 7.5 हो,बेस्ट मानते हैं.इसके पौधों को 50-60% छाया की आवश्यकता होती है, हालांकि सही देखभाल से यह फसल कई सालों तक मुनाफा देती है

2. भूमि की तैयारी: इसकी खेती के लिए खेत की गहरी जुताई करें और फिर उसे अच्छी तरह से समतल करना चाहिए. पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करना जरूरी है क्योंकि जलभराव पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है. कार्बनिक पदार्थ (जैसे गोबर की खाद) मिलाकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं.

3. कैसे लगाएं पौधे: इलायची की खेती में पौधारोपण सबसे अहम चरण माना जाता है, जो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को सीधे प्रभावित कर सकता है. इसको दो तरह से प्रकंदों या कलमों से किया जाता है, जबकि बीज से उगाने में ज्यादा समय लगता है.लेकिन मानसून का समय, खासकर जुलाई महीना रोपण के लिए बेस्ट मानते हैं,क्योंकि बारिश के कारण नमी बनी रहती है और सिंचाई की जरूरत कम होती है. पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखना जरूरी होता है,बड़ी किस्मों के लिए 2.5x2.0 मीटर और बौनी किस्मों के लिए 2.0x1.5 मीटर की दूरी रखें.

4. सिंचाई: इलायची को नियमित नमी की आवश्यकता होती है, खासकर शुष्क मौसम में.गर्मियों में कम से कम हर 15 दिन में सिंचाई करें. हालांकि मानसून में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें.वैसे ड्रिप सिंचाई प्रणाली पानी बचाने और पौधों को पर्याप्त नमी प्रदान करने का एक कुशल तरीका है.

5. खाद और उर्वरक: इसके पौधों के विकास के लिए जैविक और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग जरूरी है. रोपण के समय और फिर नियमित अंतराल पर गोबर की खाद (10-15 टन प्रति हेक्टेयर) या वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग करें.साथ ही मिट्टी परीक्षण के आधार पर नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश जैसे रासायनिक उर्वरकों का यूज जरूर करें.

6. फसल कटाई : आपको बता दें कि इलायची की खेती आमतौर पर 2-3 साल में तैयार हो जाती है, और कुछ मामलों में 5-6 साल तक लग सकते हैंलायची के पौधों में रोपण के 2-3 साल बाद फल लगना शुरू हो जाते हैं.वैसे फली पूरी तरह से पकने पर ही तोड़ी जानी चाहिए (रंग बदलने पर). आमतौर पर 15-25 दिनों के अंतराल पर कटाई की जाती है.वैसे टाई के बाद फलियों को सुखाया जाता है (धूप में या यांत्रिक ड्रायर में) और फिर आकार और रंग के अनुसार छांटा जाता है.

इलायची की खेती से मुनाफा और सालों तक कमाई कैसे?

मान लेते हैं कि एक हेक्टेयर भूमि से सालाना 400-500 किलोग्राम सूखी इलायची का उत्पादन हो सकता है (कुछ किस्मों और प्रबंधन के साथ यह 800 किलो तक भी जा सकता है).तो फिर अगर औसत मार्केट मूल्य करीब ₹1,500 प्रति किलोग्राम भी है, तो एक हेक्टेयर से किसान सालाना ₹6 लाख से ₹7.5 लाख तक की आय प्राप्त कर सकते हैं. खेती के सभी लागतों को घटाने के बाद शुद्ध लाभ ₹3 लाख से ₹5 लाख प्रति हेक्टेयर तक हो सकता है.

क्या भारत सरकार द्वारा सब्सिडी मिलती है?

वैसे भारत सरकार इलायची की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं चला रही है. मसाला बोर्ड (Spices Board) किसानों को तकनीकी मदद, क्वालिटी सुधार और आर्थिक सहायता देता है, जबकि राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) के तहत रोपण सामग्री, सिंचाई और भंडारण जैसी सुविधाओं पर सब्सिडी दी जा सकती है.वैसे सब्सिडी और सहायता प्राप्त करने के लिए किसान अपने राज्य के बागवानी विभाग या मसाला बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें और आवेदन प्रक्रिया समझें.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)

Q1: इलायची की खेती से कितनी कमाई हो सकती है?
A1: एक एकड़ में इलायची की खेती से सालाना ₹4-6 लाख तक की कमाई हो सकती है.

Q2: इलायची की फसल तैयार होने में कितना समय लगता है?
A2: इलायची की फसल पूरी तरह तैयार होने में 2-3 साल लगते हैं, लेकिन एक बार लगने के बाद 6-7 साल तक लगातार कमाई देती है.

Q3: क्या सरकार इलायची की खेती में मदद देती है?
A3: हां, कई राज्य सरकारें और कृषि विभाग बीज, सिंचाई और प्रशिक्षण पर सब्सिडी या अनुदान देते हैं.

Q4: इलायची की खेती के लिए कौन-सा क्षेत्र सबसे उपयुक्त है?
A4: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्व भारत के पहाड़ी इलाके इलायची की खेती के लिए सबसे बेहतर हैं.

Q5: क्या इलायची की खेती में जोखिम है?
A5: हां, मौसम, जलवायु और रोगों का असर हो सकता है, लेकिन सही तकनीक और सरकारी गाइडेंस से जोखिम कम किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6