&format=webp&quality=medium)
Bio Fungicide: रासायनिक कीटनाशकों का लगातार इस्तेमला कर किसान मिट्टी और फसलों की गुणवत्ता बिगाड़ रहे है. किसान फंगल (ट्राइकोडर्मा) का इस्तेमाल कर फसलों को निरोगी कर सकते हैं. इससे फसलों की गुणवत्ता तो बढ़ती ही है, उत्पादन भी पहले से ज्यादा हो होता है. बीज व जमीन शोधन में ट्राइकोडर्मा (Trichoderma) उपयोगी है. यही कारण है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार इस पर 75 फीसदी अनुदान भी देती है.
ट्राइकोडर्मा (Trichoderma) डालकर जैविक खाद तैयार की जा सकती है. इससे फसलों को फफूंदीजनित रोगों से निजात मिलती है. एक किलो ट्राइकोडर्मा में 45-50 किलो गोबर की खाद मिलाकर 10-15 दिन तक छांव में रखने के बाद शाम के समय खेत में नमी की अवस्था में मिलाया जाता है. इसका इस्तेमाल आलू, गेहूं और दलहन की फसलों में कर सकते हैं.
उप्र कृषि विभाग के मुताबिक, पहले वर्ष में पैदावार में कुछ कमी आ सकती है. फिर उत्पादकता और गुणवत्ता में काफी सुधार हो जाएगा. प्रदेश में किसान ट्राइकोडर्मा का इस्तेमाल कर हर फसल में करते हैं. रासायनिक कीटनाशक, उर्वरक की जरूरत नहीं पड़ती, फसलों में रोग नहीं लगता. लागत कम आती है. ट्राइकोडर्मा से बीज व जमीन शोधन किया जा सकता है. इससे उकठा, जड़ गलन, तना गलन व आलू में चेचक रोग दूर होता है.