&format=webp&quality=medium)
Farmer Registry: जिन किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे जल्द कैंप में जाकर तैयार करा लें. इसके लिए अपना आधार कार्ड, भूमि की खतौनी और आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल साथ ले जाना अनिवार्य है. ये फार्मर रजिस्ट्री कृषि विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल तक फिर से कैंप लगाकर की जाएगी. इसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का असल लाभ दिलाना है.
एग्रीस्टैक परियोजना के तहत तैयार की जा रही डिजिटल बेस किसान रजिस्ट्री कृषक की भूमि विवरण संकलित करने और आधार सहमति से उनको सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ लाने की योजना है. फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान पीएम किसान की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) से वंचित रह सकते हैं.
फार्मर रजिस्ट्री से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का फायदा, किसान को पीएम किसान योजना को संतृप्तिकरण करने, फसली लोन को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और कृषि के विकास को अन्य लोन पाने, फसल बीमा का फायदा, आपदा प्रबंध के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में किसानों का पंजीकरण आसानी से हो सकेगा.
ये भी पढ़ें- Rooftop Gardening: छत पर उगाएं फल-फूल और सब्जियां, सिर्फ ₹2244 में पौधों के साथ सरकार दे रही 30 गमले
इसके ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओ का फायदा पाने में कृषि और संबंद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का फायदा वितरण करने में आसानी होगी और लाभार्थी के बार-बार सत्यापन की जरूरत नहीं होगी.
कैंप में जाकर, कृषि राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारी के माध्यम से संपर्क करके या पोर्टल https://uptr.agristack.gov.in पर या यूपी ऐप या जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है. किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें, ताकि सभी योजनाओं का फायदा उन्हें आसानी से मिल सके.