&format=webp&quality=medium)
Bamboo Farming.
Bamboo Mission Yojana: बिहार के किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है. राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही है. अब सरकार किसानों को बांस की खेती (Bamboo Farming) के लिए सब्सिडी (Subsidy) दे रही है. इस योजना का नाम है- 'बांस मिशन योजना' (Bamboo Mission Yojana), जिसे उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है.
अगर कोई किसान न्यूनतम 10 डिसमिल या उससे ज्यादा जमीन पर बांस लगाता है, तो उसे सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और बांस जैसी उपयोगी फसलों से अच्छी कमाई करें.
योजना का फायदा, पहले आओ पहले पाओ, के आधार पर दिया जाएगा.
दूसरी किस्त की अनुदान राशि देने से पहले विभागीय पदाधिकारियों से स्थलीय जांच कराई जाएगी. इसमें देखा जाएगा कि बांस लगे हैं या नहीं. बांस लगे मिलेंगे तो 30 फीसदी दूसरी किस्त की अनुदान राशि किसनों को मिलेगी. बांस लगे नहीं मिले तो दूसरी और तीसरी किस्त की राशि नहीं दी जाएगी.

एक ही परिवार में पति और पत्नी योजना के लाभुक हो सकते हैं बशर्ते पति और पत्नी के नाम से अलग-अलग भूमि निबंधित हो और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र अलग-अलग हो.
इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा. ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. किसान उद्यान विभाग के वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर बांस की खेती के अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन के साथ ये दस्तावेज देना होगा-
इसमें 78.56 फीसदी सामान्य, 20 फीसदी एससी और 1.44 फीसदी एसटी को बांस की खेती के लिए अनुदान का लक्ष्य रखा गया है.
इस योजना को बिहार के कुल 27 जिलों में लागू किया जाएगा. ये जिले हैं- अररिया, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णियां, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिम चम्पारण में कराया जायेगा.
सवाल: बांस मिशन योजना क्या है?
जवाब: यह बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके तहत किसानों को बांस की खेती करने पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है.
सवाल: इस योजना का फायदा किसे मिलेगा?
जवाब: बिहार के वे किसान जिनके पास न्यूनतम 10 डिसमिल (0.04 हेक्टेयर) जमीन है.
सवाल: बांस की खेती पर कितना अनुदान मिलेगा?
जवाब: निजी खेत में बांस रोपण पर 60,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा.
सवाल: क्या बांस की खेती लाभदायक है?
जवाब: हां, बांस का उपयोग निर्माण, फर्नीचर, कागज, हस्तशिल्प आदि में होता है.
सवाल: इस योजना के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
जवाब: दस्तावेजों में- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, ऑनलाइन अपडेटेड रसीद, वंशावली प्रमाण पत्र, DBT पंजीकरण, बैंक खाता पासबुक और जमीन की रसीद.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)