किसानों के 5 'असली हथियार': अगर पहली बार कर रहे हैं खेती, तो इन देसी औजारों के बिना नहीं चलेगा काम!

Essential Farming Tools: खेती की सही शुरुआत के लिए बुनियादी औजार बहुत ही जरूरी होते हैं.खेती के लिए 5 ऐसे देसी औजार होते हैं,जो खेती को आसान और सेफ बनाने में किसान की मदद करते हैं
किसानों के 5 'असली हथियार': अगर पहली बार कर रहे हैं खेती, तो इन देसी औजारों के बिना नहीं चलेगा काम!

Essential Farming Tools: खेती-किसानी सुनने में जितनी सुकून भरी दूर से लगती है, मैदान में उतरने पर उतनी ही मेहनत मांगती है.तो अगर आप भी खेती की शुरुआत करने की अब प्लानिंग बना रहे हैं या हाल ही में आपने किसानी की दुनिया में कदम रखा है, तो फिर याद रखिए कि एक अच्छा किसान अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने 'हथियारों' (औजारों) की वजह से भी पहचाना जाता है.यानी कि खेती को परफेक्ट बनाने का काम 5 देसी औजार करते हैं.

जी हां बिना किसी सही औजारों के खेती करना वैसा ही होता है जैसे कि बिना ब्रश के पेंटिंग करना.तो आज हम आपको उन 5 बुनियादी औजारों के बारे में बताएंगे, जिनके बिना खेती की कल्पना करना तक किसान के लिए मुश्किल है.

1. फावड़ा या कुदाल (Spade/Hoe)

Add Zee Business as a Preferred Source
  • खेती का सबसे पहला और सबसे जरूरी औजार है फावड़ा.
  • चाहे खेत की मेड़ बनानी हो,क्यारियां तैयार करनी हों,मिट्टी को समतल करना हो, फावड़ा हर जगह यूज होता है.
  • मिट्टी की खुदाई और उसे पलटने के लिए यह सबसे मजबूत औजार है.
  • खेत में इसके बिना किसान पानी की नालियां भी नहीं बना सकते हैं.

2. खुरपी (Hand Hoe)

  • खुरपी भले ही दिखने में छोटी हो, लेकिन इसका काम बहुत बड़ा है.
  • फसल पौधों के आसपास की मिट्टी को ढीला करने, अनचाहे खरपतवार को हटाने के लिए ये यूज आती है.
  • पौधों की जड़ों तक हवा और पोषण पहुंचाने के लिए समय-समय पर गुड़ाई खुरपी से ही होती है.

3. दरांती या हसिया (Sickle)

  • जब आपकी मेहनत रंग लाती है और फसल पककर तैयार हो जाती है, तब काम आती है दरांती
  • दरांती को चारा काटने या फसल की कटाई के लिए यूज किया जाता है.
  • इसका तेज धार वाला घुमावदार ब्लेड पौधों को जड़ के पास से सफाई से काटने में मदद करेगा.
agri

4. गैंती (Pickaxe)

  • जमीन खेती के लिए पथरीली है या मिट्टी बहुत ज्यादा सख्त है, तो वहां फावड़ा की'गैंती' की जरूरत पड़ती है.
  • गैंती का एक सिरा नुकीला और दूसरा चौड़ा होता है.
  • ये कठोर जमीन को तोड़ने और गहरी खुदाई करने में माहिर है.

5. स्प्रे पंप (Knapsack Sprayer)

  • आज के समय में फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है.
  • से में एक 'स्प्रे पंप' आपके पास होना ही चाहिए.
  • इसके जरिए कीटनाशकों, खाद या नीम के तेल का छिड़काव बराबर मात्रा में पूरे खेत में कर सकते हैं.

इन औजारों की देखभाल कैसे करें?

  • खेती के औजारों को केवल खरीदना काफी नहीं है, उनकी उम्र बढ़ाने के लिए ये कुछ बातों का ध्यान भी रखें.
  • इस्तेमाल के बाद औजारों को मिट्टी से साफ करके सुखाकर रखना चाहिए.
  • लोहे के औजारों पर जंग न लगे, इसके लिए टाइम टू टाइम तेल या ग्रीस लगाएं.
  • दरांती और फावड़े की धार को समय-समय पर तेज कराते रहें.

किसान जान लें औजार

तो अगर आप खेती को कर रहे हैं तो फिर ये औजार जानना बहुत ही जरूरी है. जी हां खेती की शुरुआत में आपको बहुत महंगी मशीनों की जरूरत नहीं होती है, बल्कि इन 5 बुनियादी औजारों से आप एक सफल शुरुआत कर सकते हैं.लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा, आप आधुनिक मशीनों की ओर बढ़ सकते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

खबर से जुड़े FAQs

1. खेती के लिए सबसे जरूरी औजार कौन-से हैं?
फावड़ा, खुरपी, दरांती, गैंती और स्प्रे पंप खेती के पांच सबसे जरूरी औजार माने जाते हैं.

2. क्या छोटे किसान भी इन औजारों से खेती कर सकते हैं?
हां, ये औजार कम लागत वाले हैं और छोटे व नए किसानों के लिए सबसे उपयुक्त हैं.

3. खुरपी का इस्तेमाल क्यों जरूरी होता है?
खुरपी से निराई-गुड़ाई होती है, जिससे खरपतवार हटते हैं और पौधों की बढ़वार बेहतर होती है.

4. स्प्रे पंप खेती में कैसे मदद करता है?
स्प्रे पंप से कीटनाशक, खाद या जैविक घोल का समान रूप से छिड़काव किया जाता है.

5. खेती के औजारों की देखभाल कैसे करें?
इस्तेमाल के बाद साफ करें, सुखाकर रखें और जंग से बचाने के लिए समय-समय पर तेल लगा.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6