&format=webp&quality=medium)
Dussehri Mango Export: उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है. योगी सरकार (Yogi Government) के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों का बड़ा नतीजा सामने आया है. यूपी से 1,200 किलोग्राम दशहरी आम हवाई मार्ग से दुबई भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 1,200 किलोग्राम दशहरी आम (400 बक्से, प्रत्येक का वजन तीन किलोग्राम) हवाई मार्ग से दुबई भेजा गया है. आयातक कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एल एल सी, दुबई, यूएई है और भेजे गए आम का कुल मूल्य 2,992 डॉलर है, जो उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिला रहा है.
ये भी पढ़ें- गेहूं की फसल कम लागत में ज्यादा मुनाफा, छत्तीसगढ़ के किसान ने इस खास तकनीक का किया इस्तेमाल
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने खेप को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाई. इन्डो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ क्षेत्र से चयनित तीन एफपीओ (FPO) को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया. इनमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम (Dussehri Mango) का सीधा ऑर्डर मिला है. यह दोनों एफपीओ इस वर्ष पहली बार खुद अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं. यह उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! किसानों से MSP पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदेगी ये सरकार, 19 जून से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश का आम निर्यात लगातार बढ़ रहा है. हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसान वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं.