&format=webp&quality=medium)
Mukhya Mantri Bagwani Bima Yojana: हरियाणा सरकार (Haryan Government) ने बागवानी के किसानों को राहत दी है. अब किसान मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत 31 जुलाई तक बीमा करवा सकते हैं. पहले 31 मई की तारीख तय की थी, जिसे अब 31 जुलाई कर दिया है. किसानों को बीमा कराने के लिए केवल 2.5 फीसदी किस्त जमा करनी होगी.
बागवानी फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (Mukhya Mantri Bagwani Bima Yojana) की शुरुआत की गई है. बागवानी योजना में फल और सब्जी उत्पादक किसान बीमा करा सकते हैं. बीमा कराने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. किसानों के खेत में लगीं फल-सब्जियों को कोई नुकसान होता है तो बीमा योजना से उसकी भरपाई हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- पहले गाड़ी चलाने का करता था काम! सरकार की इस योजना से बदली तकदीर, अब सालाना कमा रहा ₹10 लाख का मुनाफा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
100 फीसदी अगर नुकसान होता है तो सब्जियों को उगाने वाले किसान को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलेगा. इसी तरह से फलों को लेकर 100 फीसदी नुकसान की स्थिति में किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा सरकार देगी. किसानों को 2.5 फीसदी ही बीमा का भुगतान करना होता है, जिसमें सब्जी उत्पादक किसानों को 750 रुपये और फल उत्पादक किसानों को 1,000 रुपये बीमा योजना के लिए बैंक के माध्यम से कटवाने होते हैं.
इस योजना में 46 फसलें शामिल हैं. सब्जियों की 23, फल की 21 और मसालने की 2 फसलें शामिल हैं.
सब्जियों में- अरबी, भिन्डी, करेला, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, शिमला, मिर्च, गाजर, गोभी, मिर्च, खीरा, ककड़ी, खरबूज़, प्याज, मटर, आलू, कद्दू, मूली, तोरई, टिंडा, जुकिनी, टमाटर और तरबूज.
फल में- आंवला, बेर, चीकू, खजूर, ड्रैगन फ्रूट, अंजीर, गूर, अमरूद, जामुन, किन्नू, लैमन, नींबू, लीची, मालटा, संतरा, आम, आड़ू, नाशपाती, आलु बुख़ारा, अनार और स्ट्रॉबेरी.
मसाले में- हल्दी और लहसुन.
| फसल | बीमा राशि | प्रीमीयम राशि (2.5%) |
| सब्जियां व मसाले | ₹30,000 प्रति एकड़ | ₹750 प्रति एकड़ |
| फल | ₹40,000 प्रति एकड़ | ₹1,000 प्रति एकड़ |
| नुकसान प्रतिशत | मुआवजा दर | सब्जियां व मसाले (प्रति एकड़) | फल प्रति एकड़) |
| 0 से 25 | शून्य | शून्य | शून्य |
| 26 से 51 | 50% | ₹15,000 | ₹20,000 |
| 51 से 75 | 75% | ₹22,500 | ₹30,000 |
| 75 से ज्यादा | 100% | ₹30,000 | ₹40,000 |