किसानों को बड़ा तोहफा! अब इस तारीख तक सोयाबीन बेच सकेंगे किसान, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Soybean Procurement on MSP: इससे पहले महाराष्ट्र के लिए 12 जनवरी और राजस्थान के लिए 15 जनवरी की समयसीमा तय की गई थी.
किसानों को बड़ा तोहफा! अब इस तारीख तक सोयाबीन बेच सकेंगे किसान, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Soybean Procurement on MSP: केंद्र सरकार ने सोयाबीन किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीद की समयसीमा बढ़ा दी है. कृषि मंत्री (Agriculture Minister) शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के अनुरोध पर महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद की समयसीमा 31 जनवरी और राजस्थान में 4 फरवरी तक बढ़ा दी है. इससे पहले महाराष्ट्र के लिए 12 जनवरी और राजस्थान के लिए 15 जनवरी की समयसीमा तय की गई थी.

चौहान ने कहा, खरीद का काम चल रहा है. हमने राज्य सरकारों के अनुरोध पर महाराष्ट्र और राजस्थान दोनों में खरीद की समयसीमा बढ़ा दी है. सरकार ने तेलंगाना से 25,000 टन की अतिरिक्त खरीद की भी अनुमति दी है, जो पहले ही 59,508 टन के अपने शुरुआती लक्ष्य तक पहुंच चुका है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अबतक देशभर में सोयाबीन की कुल खरीद 13.68 लाख टन तक

चौहान ने कहा कि अबतक देशभर में सोयाबीन की कुल खरीद 13.68 लाख टन तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र और राजस्थान में यह खरीद, प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत की जा रही है, जिसमें सरकार 4,892 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन खरीद रही है. चौहान ने कहा कि वह फसल की स्थिति, खरीद की प्रगति, मूल्य प्रवृत्ति और मौसम की स्थिति की समीक्षा के लिए कृषि भवन में सोमवार की साप्ताहिक बैठकें करेंगे.