खरीफ किसानों को बड़ा तोहफा! सरकार ने बढ़ाया 14 फसलों का MSP, जानिए किस फसल पर कितना बढ़ा दाम

Kharif Crops MSP: कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि MSP बढ़ाने का मकसद किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाना और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाना है.
खरीफ किसानों को बड़ा तोहफा! सरकार ने बढ़ाया 14 फसलों का MSP, जानिए किस फसल पर कितना बढ़ा दाम

सरकार का दावा- किसानों को लागत पर कम से कम 50% मुनाफा मिलेगा.  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Kharif Crops MSP: खरीफ किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षा में हुई कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. खरीफ की एमएसपी के लिए कैबिनेट ने 2.60 लाख करोड़ रुपए मंजूर किए.

समरी

  • सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ाया
  • सूरजमुखी पर सबसे बड़ी बढ़ोतरी ₹622 प्रति क्विंटल
  • कपास MSP में ₹557 की बढ़ोतरी
  • धान MSP बढ़कर ₹2441 प्रति क्विंटल हुआ
  • अरहर, उड़द और बाजरा किसानों को भी राहत
  • सरकार का दावा- किसानों को लागत पर कम से कम 50% मुनाफा मिलेगा

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किसानों के लिए क्या बड़ा फैसला हुआ?

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई CCEA ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि MSP बढ़ाने का मकसद किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाना और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाना है.

किस फसल का MSP कितना बढ़ा?

सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 में सबसे अधिक सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seed) के लिए एमएसपी को 622 रुपए प्रति किंटल बढ़ाकर 8,343 रुपए प्रति किंटल कर दिया है, यह 2025-26 में 7,721 रुपए प्रति किंटल थी.

कॉटन (Cotton) के लिए एमएसपी को 557 रुपए प्रति किंटल बढ़ाकर 8,267 रुपए प्रति किंटल कर दिया है, जो कि पिछले साल 7,710 रुपए थी.

केंद्र ने धान (Paddy) के लिए एमएसपी को 2,369 रुपए प्रति कविंटल से बढ़ाकर 2,441 रुपए प्रति कविंटल, बाजरा के लिए 2,775 रुपए प्रति किंटल से बढ़ाकर 2,900 रुपए प्रति कविंटल, और रागी के लिए एमएसपी को 4,886 रुपए प्रति किंटल से बढ़ाकर 5,205 रुपए प्रति कविंटल कर दिया है.

दालों की एमएसपी में भी बढ़ोतरी

सरकार ने अनाजों के साथ दालों के लिए भी एमएसपी में बढ़ोतरी की है. अरहर के लिए एमएसपी को 450 रुपए बढ़ाकर 8,450 रुपए प्रति किंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 8,000 रुपए प्रति किंटल थी.

उड़द के लिए एमएसपी को 400 रुपए बढ़ाकर 8,200 रुपए प्रति किंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 7,800 रुपए प्रति किंटल थी. वहीं, मूंगफली के लिए एमएसपी को 7263 प्रति किंटल से बढ़ाकर 7517 रुपए प्रति किंटल कर दिया है.

फसलएमएसपी
धान₹2441
ज्वार₹4023
बाजरा₹2900
रागी₹5205
मक्का₹2410
अरहर₹8450
उड़द₹8200
मूंग₹8780
मूंगफली₹7517
सूरजमुखी के बीज₹8343
पीली सोयाबीन₹5708
तिल₹10346
नाइजरसीड₹10052
कपास₹8267

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी केंद्रीय बजट 2018-19 में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना पर निर्धारित करने की घोषणा के अनुरूप है.

इससे किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला अपेक्षित लाभ मूंग (61%) में सबसे अधिक, इसके बाद बाजरा (56%), मक्का (56%) और अरहर (54%) में होगा. बाकी फसलों के लिए, किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला फायदा 50% रहने का अनुमान है.

मोटे अनाज और दलहन को बढ़ावा

हाल के वर्षों में, सरकार फसलों के लिए उच्च एमएसपी की पेशकश करके अनाज के अलावा अन्य फसलों जैसे दलहन और तिलहन और पोषक अनाज/श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दे रही है.

  • 2014-15 से 2025-26 की अवधि के दौरान धान की खरीद 8418 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान धान की खरीद 4590 लाख मीट्रिक टन थी.
  • 2014-15 से 2025-26 की अवधि के दौरान, 14 खरीफ फसलों की खरीद 8746 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान, खरीद 4679 लाख मीट्रिक टन थी.
  • 2014-15 से 2025-26 की अवधि के दौरान धान उत्पादक किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि 16.08 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान किसानों को भुगतान की गई राशि 4.44 लाख करोड़ रुपये थी.
  • 2014-15 से 2025-26 की अवधि के दौरान, 14 खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि 18.99 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि 4.75 लाख करोड़ रुपये थी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 MSP क्या होता है?

सरकार द्वारा तय न्यूनतम खरीद मूल्य, जिससे किसानों को फसल का न्यूनतम दाम सुनिश्चित होता है.

Q2 सबसे ज्यादा MSP किस फसल का बढ़ा?

सूरजमुखी बीज का MSP सबसे ज्यादा बढ़ा है.

Q3 धान का नया MSP कितना हुआ?

₹2441 प्रति क्विंटल.

Q4 क्या MSP बढ़ने से किसानों को फायदा होगा?

सरकार के मुताबिक किसानों को लागत पर कम से कम 50% फायदा मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6