गन्ना किसानों को राहत! कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी दे रही ये सरकार, 26 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ganna Yantrikaran Yojana: राज्य सरकार का उद्देश्य गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देना, खेती की लागत घटाना और आधुनिक तकनीक के जरिए किसानों की उत्पादकता में सुधार करना है. यंत्रीकरण से न सिर्फ खेती आसान होगी, बल्कि समय और श्रम की भी बचत होगी.
गन्ना किसानों को राहत! कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी दे रही ये सरकार, 26 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 26 दिसंबर है.

Bihar Sugarcane Mechanization Scheme: किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रयास कर रही हैं. इस कड़ी में बिहार सरकार गन्ना यांत्रिकीकरण योजना (Ganna Yantrikaran Yojana) के तहत राज्य के गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% तक सब्सिडी दे रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 26 दिसंबर 2025 अंतिम तारीख तय की गई है. ऐसे में राज्य के जो किसान गन्ने की खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं.

योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार का उद्देश्य गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देना, खेती की लागत घटाना और आधुनिक तकनीक के जरिए किसानों की उत्पादकता में सुधार करना है. यंत्रीकरण से न सिर्फ खेती आसान होगी, बल्कि समय और श्रम की भी बचत होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

गन्ना की खेती करने वाले किसानों को यंत्र खरीदने के लिए राज्य सरकार गन्ना यांत्रिकीकरण योजना के तहत 50% अनुदान देगी. इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 26 दिसंबर है.

Sugarcane subsidy

एक किसान कितने यंत्र ले सकता है?

एक किसान को अधिकतम 3 कृषि यंत्र पर अनुदान देय होगा. प्रत्येक यंत्र के लिए अलग-अलग यानी अधिकतम 3 आवेदन किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया

गन्ना यांत्रीकरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2025 तय की गई है. आवेदन के लिए केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in/ का उपयोग करना है. इस बार किसान एक अथवा आधा एकड़ के लिए ही आवेदन कर सकते हैं.

Sugarcane subsidy

 

कैसे होगा चयन?

मिले ऑनलाइन आवेदनों की द्विस्तरीय जांच सम्बंधित कार्यालय और चीनी मिल द्वारा की जाएगी. योग्य पाए गए आवेदनों का ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा चयन किया जाएगा.

किसानों को क्या होगा फायदा?

इससे किसानों की खेती की लागत में कमी, आधुनिक कृषि यंत्रों की आसान उपलब्धता, गन्ना उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार, आय में बढ़ोतरी और समय की बचत और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

Sugarcane subsidy

FAQs

1. गन्ना किसानों को किस योजना के तहत अनुदान दिया जा रहा है?
यह अनुदान गन्ना यांत्रिकीकरण योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा दिया जा रहा है.

2. किसानों को कितना अनुदान मिलेगा?
गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% तक अनुदान मिलेगा.

3. किन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा?
राज्य के वे किसान जो गन्ना की खेती करते हैं.

4. एक किसान को कितने यंत्रों पर अनुदान मिल सकता है?
एक किसान को अधिकतम 3 कृषि यंत्रों पर अनुदान का फायदा मिलेगा.

5. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 दिसंबर तय की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6