&format=webp&quality=medium)
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. इन्हीं सब्जियों में एक फसल ऐसी भी है जो ठंड के मौसम में किसानों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनती जा रही है, वो है शिमला मिर्च.वैसे आमतौर पर इसे आलिशान रेस्टोरेंट्स, होटलों, फास्ट-फूड इंडस्ट्री और ढाबों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि सर्दियों में इसकी खपत और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं, जिससे किसान इस फसल से शानदार मुनाफा कमा रहे हैं.
शिमला मिर्च की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका यूज पूरे साल होता है, लेकिन ठंड के मौसम में इसकी खपत लगभग दोगुनी हो जाती है. चाहे घर की सब्जियां हों या होटलों के स्पेशल डिश,शिमला मिर्च हर जगह जरूरत बन चुकी है.तो फिर यही वजह है कि इस सीजन में किसान पूरी तैयारी के साथ इसकी खेती शुरू कर देते हैं और मार्केट में ताजा सब्जियां पहुंचाने पर उन्हें शानदार दाम मिलते हैं.
एक बीघा में कम लागत, मुनाफा लाखों में किसानों के लिए यह फसल इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी लागत कम आती है और उत्पादन बढ़िया होता है.
उदाहारण
एक बीघा में लागत: 15,000 – 20,000 रुपये
कमाई: 1,00,000 – 1,50,000 रुपये प्रति सीजन
यानी कि एक बार की मेहनत और शुरुआती खर्च के बाद किसान एक ही फसल में 1 लाख रुपये से अधिक की इनकम आसानी से कमा रहे हैं. जी हां हरी शिमला मिर्च के अलावा लाल और पीली किस्मों की कीमतें और भी ज्यादा होती हैं, जिससे ग्रीनहाउस में खेती करने वाले किसानों को और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
शिमला मिर्च की खेती बेहद आसान है, किसान यदि सही तरीके से शुरुआत करें तो पैदावार काफी बढ़ जाती है.
1. नर्सरी से शुरुआत करें
सबसे पहले अच्छे क्वालिटी वाले पौधों की नर्सरी तैयार करें या खरीदें.
-खेत की दो-तीन बार जुताई करें
- पाटा चलाकर मिट्टी को नरम व भुरभुरा बनाएं
-बेड तैयार कर मल्चिंग शीट बिछाएं
2. पौधों की सही दूरी रखें
पौधे रोपते समय पौधे-पौधे के बीच उचित दूरी रखने से पौधे हेल्दी रहते हैं और अधिक फल लगते हैं.
सिंचाई व खाद प्रबंधन से उपज दोगुनी
शिमला मिर्च के पौधे नमी पसंद करते हैं, इसलिए सिंचाई का खास ध्यान रखना जरूरी होता है.
-पौधारोपण के तुरंत बाद हल्की सिंचाई
-ड्रिप इरिगेशन का उपयोग—कम पानी में बेहतर सिंचाई
-समय-समय पर जैविक व रासायनिक खाद का छिड़काव
-कीट व रोग नियंत्रण के लिए हल्के स्प्रे
शिममा मिर्च की फसल लगभग 55–60 दिनों में तैयार हो जाती है और किसान इसे सीधे मंडियों, थोक बाजारों या होटलों में बेचकर अच्छा दाम पा सकते हैं.
शिमला मिर्च किसानों की पहली पसंद इसलिए बन रही है क्योंकि—
कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलता है
पौधों की देखभाल आसान
सर्दियों में मांग सबसे ज्यादा
सालभर अच्छी कीमत
होटल, फास्ट-फूड और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में भारी खपत
सर्दियों में शिमला मिर्च की मांग आसमान छूती है.तो ऐसे में जो किसान समय पर इसकी खेती शुरू कर देते हैं, वे कम लागत में लाखों का मुनाफा कमा लेते हैं.जी हां बदलते मौसम और बढ़ती मार्केट डिमांड को देखते हुए यह फसल आने वाले समय में किसानों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है.
5 FAQs
1. सर्दियों में शिमला मिर्च की मांग क्यों बढ़ जाती है?
ठंड के मौसम में होटल, रेस्टोरेंट और घरेलू उपयोग में इसकी खपत बढ़ जाती है, जिससे कीमतें भी बढ़ती हैं.
2. एक बीघा में शिमला मिर्च की खेती पर कितना खर्च आता है?
लगभग 15,000 से 20,000 रुपये तक लागत आती है।
3. एक बीघा में किसान कितना मुनाफा कमा सकते हैं?
किसान 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक आसानी से मुनाफा कमा लेते हैं.
4. फसल तैयार होने में कितना समय लगता है?
शिमला मिर्च की फसल लगभग 55–60 दिनों में तैयार हो जाती है.
5. क्या ग्रीनहाउस में शिमला मिर्च की खेती ज्यादा फायदेमंद है?
हाँ, लाल और पीली शिमला मिर्च की कीमतें अधिक होती हैं, जिससे ग्रीनहाउस में खेती करने पर मुनाफा भी ज्यादा मिलता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें