&format=webp&quality=medium)
Subsidy News: बिहार सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. किसान परंपरागत खेती के साथ अब मसालों की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे. राज्य सरकार ने धनिया, मेथी, सौंफ, मंगरैला और अजवाइन की खेती को बढ़ावा देने के लिए 'बीज मसाले की योजना' (Beej Masaale Ki Yojana) शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को 40 से 50% तक अनुदान दिया जाएगा.
उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार के मुताबिक, बीज मसाले की योजना राज्य के सभी 38 जिलों में लागू किया जाएगा. 'बीज मसाले की योजना' के तहत सरकार किसानों को मसालों की खेती के लिए आर्थिक सहायता देती है. प्रत्येक हेक्टेयर के लिए 50,000 रुपये की लागत का 40 फीसदी यानी 20,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा. अनुदान दो किस्तों में मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Success Story: मछ्ली पालन से करोड़ों में कमाई! जानिए वाराणसी के विक्रांत और जौनपुर की मीरा की सफलता की कहानी
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
किसानों के सबसे पहले डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद https://horticulture.bihar.gov.in/ पोर्टल पर लॉगिन कर 'बीज मसाला योजना' के तहत उपलब्ध फसलों धनिया, मेथी, सौंफ, मंगरैला और अजवाइन के लिए आवेदन करना होगा. 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा.
बीज की उपलब्धता राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान, पटना और बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी. बीज पाते समय जियो-टैग सेल्फी किसान संबंधित पदाधिकारी और आपूर्तिकर्ता के साथ अपलोड करनी होगी.
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी उद्यान निदेशालय के पोर्टल पर SOP/Karyanwyan Anudesh लिंक में उपलब्ध है.